Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र

*जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में आयोजित की जा रही क्विज प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया उत्साह*

रायपुर, 13 जनवरी 2025/ राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चल रहे छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव में जनसपंर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बन रही है। इस विकास प्रदर्शनी में पिछले एक वर्ष में छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्यों को मॉडल और छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है, इसके अलावा शिल्प ग्राम भी बनाया गया है।

जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इस क्विज प्रतियोगिता में युवा उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं। क्विज प्रतियोगिता में शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे जा रहे हैं। क्विज का सही जवाब देने वाले युवाओं को उपहार भी दिए जा रहे हैं। क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं को मुख्यमंत्री जी से सीधे जुड़ने डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर बार कोड को स्कैन कर जुड़ने जागरूक किया जा रहा है, इस लिंक में मुख्यमंत्री जी के ट्यूटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, वेबसाइट, यूट्यूब से जुड़कर राज्य शासन की प्रतिदिन होने वाले आयोजनों, कार्यक्रमों, योजनाओं की सटीक और सही जानकारी तत्काल प्राप्त हो सकेगी। इस प्रयास की युवा तारीफ भी कर रहे हैं।

साइंस कॉलेज मैदान में बनाए गए छत्तीसगढ़ शिल्पग्राम में विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प कोसा, खादी आदि के स्टॉल लगाए गए हैं। छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोउद्योग, के साथ ही हस्तशिल्प, बांस शिल्प, मिलेट, हर्बल उत्पाद के स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा खेल एवं युवा कल्याण रोजगार एवं प्रशिक्षण, कृषि तथा जैव प्रौद्योगिकी, वाणिज्य एवं उद्योग, स्कूल एवं उच्च शिक्षा, पर्यटन, नगरीय प्रशासन, कौशल विकास और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है।

  • Related Posts

    सक्ती में 11 सितंबर को होगा भव्य आयोजन, तैयारियों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने लिया जायजा

    केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होगा कार्यक्रम*   *प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों का गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति…

    Read more

    एजुकेशन किट वितरण- उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को दी सौगात, कॉलेजों में विशाल डोम निर्माण की घोषणा

    बेटियां जितना पढ़ेंगी, उतना ही सशक्त होगी परिवार, समाज और प्रदेश – श्री लखन लाल देवांगन*   रायपुर, 7 सितम्बर 2026/शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में आयोजित दीक्षारम्भ समारोह में…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी