Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना से संवर रहा श्रमिक परिवारों की बेटियों का भविष्य मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से बेटियों को मिल रही आर्थिक मजबूती

रायपुर की सिम्मी निषाद को मिली 20 हजार रुपए की सहायता, अब कॉलेज की पढ़ाई और सपनों को मिलेगी नई उड़ान
घर में सिलाई कर परिवार संभालती हैं मां, बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन की सहायता बनी संबल

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिक परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बन रही है। आर्थिक परिस्थितियों के कारण बेटियों की शिक्षा और भविष्य को लेकर चिंतित रहने वाले परिवारों को इस योजना से बड़ी राहत मिल रही है। योजना के तहत पात्र श्रमिक परिवारों की बेटियों को 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी उच्च शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं को पूरा कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें।

रायपुर जिले के रायपुरा क्षेत्र में रहने वाली कु सिम्मी निषाद के लिए भी मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना नई उम्मीद लेकर आई है। डॉ. राधाबाई गवर्नमेंट नवीन कन्या महाविद्यालय, रायपुर में स्नातक के तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सिम्मी को योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। सीमित आय वाले परिवार की बेटी सिम्मी आगे पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं और अपने माता-पिता का सहारा बनना चाहती हैं। शासन से मिली यह सहायता उनके सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

सिम्मी की माता श्रीमती संतोषी निषाद घर से सिलाई का कार्य कर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोग करती हैं, वहीं उनके पिता एक छोटी सी दुकान का संचालन करते हैं। सीमित आमदनी में परिवार का भरण-पोषण करने के साथ बेटी की उच्च शिक्षा का खर्च उठाना आसान नहीं है। ऐसे में मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना के तहत मिली 20 हजार रुपए की राशि परिवार के लिए बड़ी राहत बनकर आई है।

श्रीमती संतोषी निषाद ने बताया कि वे श्रम विभाग में पंजीकृत हैं। उन्हें विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने योजना का आवेदन फॉर्म भरा और पात्रता के अनुसार उनकी बेटी के बैंक खाते में 20 हजार रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग बेटी की कॉलेज की पढ़ाई और शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में किया जाएगा।

श्रीमती निषाद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हम जैसे मेहनत-मजदूरी और छोटे व्यवसाय से परिवार चलाने वाले लोगों के लिए 20 हजार रुपए की सहायता बहुत मायने रखती है। हमारी इच्छा है कि हमारी बेटी खूब पढ़े-लिखे और जीवन में आगे बढ़े। मुख्यमंत्री विष्णु भैया ने हमारी बेटी की पढ़ाई के लिए जो सहायता दी है, उससे हमारा हौसला बढ़ा है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”

वहीं योजना से लाभान्वित छात्रा सिम्मी निषाद ने उत्साहपूर्वक बताया कि वह वर्तमान में महाविद्यालय के तीसरे सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं। उनका सपना उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनना और अपने माता-पिता को आर्थिक सहयोग देना है। उन्होंने कहा, “मैं आगे पढ़ना चाहती हूं, अपना अच्छा भविष्य बनाना चाहती हूं और अपने माता-पिता का सहारा बनना चाहती हूं। मुख्यमंत्री जी की योजना से मुझे 20 हजार रुपए की सहायता मिली है, जिससे मेरी कॉलेज की पढ़ाई में बहुत मदद मिलेगी। मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को धन्यवाद देती हूं।”

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत पात्र श्रमिक परिवार की प्रथम दो बेटियों को 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत बेटी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 21 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही उसका अविवाहित होना और दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। पात्र हितग्राही श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cglabour.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु मतदान केंद्रों का निरीक्षण

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026/ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है। प्रकाशित मतदाता सूची के संबंध में मतदान केंद्रों पर दावा-आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है।

इसी क्रम में आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्रीमती सीमा ठाकुर, अपर कलेक्टर द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दावा-आपत्ति प्राप्ति की प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। इस दौरान मतदाता सूची की शुद्धता एवं त्रुटिरहित निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

  • Related Posts

    कच्चे मकान की मुश्किलों से मिली मुक्ति, पक्के घर में संवर रही खोरबाहरीन बाई की जिंदगी

    *प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से साकार हुआ वर्षों पुराना सपना,परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना और सम्मानजनक जीवन का आधार*   रायपुर, 27 अक्टूबर 2026/ कभी कच्चे मकान में मौसम की…

    Read more

    15 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, 27.50 लाख से अधिक किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा धान

    प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की होगी खरीदी, किसानों के हित में राज्य सरकार ने की व्यापक तैयारियां*   *किसानों की सुविधा के लिए 360 नए उपार्जन केंद्र, प्रदेश…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला