Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री पाटिल ने दी 3 नवनिर्मित विद्युत उप-केन्द्रों की सौगात

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने ग्राम बामोरा में 2.5 करोड़ रूपये लागत से बने 5 एमव्हीए की क्षमता से नव निर्मित 33/11 के.वी. उप-केन्द्र का लोकार्पण किया। साथ ही तराना के ग्राम रावणखेड़ी और जवासिया कुमार के 33/11 के.वी के नवीन विद्युत उपकेन्द्रों का भी लोकार्पण किया।
ग्राम बामोरा विद्युत उपकेन्द्र से 8 ग्राम बामोरा, आकासोदा, असलाना, देवराखेड़ी, बुचाखेड़ी, खेमासा, तालोद और सेमदिया में लगभग 6 हजार बिजली उपभोक्ता लाभांवित होंगे। उप-केन्द्र से ट्रिपिंग एवं वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को निजात मिलेगी। ग्राम रावणखेड़ी में 2 करोड़ की लागत राशि से बने 33/11 के.वी विद्युत उपकेन्द्र से 6 ग्राम खोकिरिया, तेजलाखेड़ी, झुमकी, खेड़ा-चिताव्लिया एवं सुमराखेड़ी में लगभग 4400 उपभोक्ता लाभांवित होंगे। ग्राम जवासिया कुमार में 2 करोड़ की लागत राशि से 33/11 के.वी. के नवीन विद्युत उप-केन्द्र से 5 ग्राम सारोला, आसेर, जवासिया कुमार, बोरदा धाकड़ व बेलरी में लगभग 4512 उपभोक्ता लाभांवित होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ग्राम रत्नाखेड़ी से ग्राम बामोरा के मार्ग में नागरिकों द्वारा जगह-जगह पर स्वागत किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल सहित श्री रवि सौलंकी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्र प्रदेश में की प्रमुख निवेशकों से भेंट मध्यप्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए लागू की गई नीतियों की दी जानकारी जीआईएस 2027 के लिये किया…

    Read more

    राज्यपाल पटेल माँ दुर्गा की महाआरती में हुए शामिल

    लोकभवन के कर्मचारी आवास परिसर में हुआ आयोजन   भोपाल IMNB NEWS AGENCY   राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकभवन स्थित कर्मचारी आवास परिसर में महाआरती…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?