Ro no D15139/23

अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करें अधिकारीःकलेक्टर

अवैध धान की खरीदी रोकने, समय पर उठाव करने, टोकन का सत्यापन करने के दिए निर्देश
निलंबित कर्मचारियों के समय पर विभागीय जाँच प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश
पुराने वाहनों को शीघ्र नीलाम कर नए वाहन के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के दिए निर्देश
भौतिक सत्यापन में अनुपस्थित पेंशन के हितग्राहियों के पेंशन रोकने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक

कोरबा 14 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने शासकीय योजनाओं के समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे समय पर ऑफिस खोलने के साथ ही अधीनस्थ कर्मचारियों की निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सभी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाने और उपस्थिति संबंधित जानकारी समय पर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय कार्य में लापरवाही पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यों का आंकलन करते हुए कर्मचारियों का डेली डायरी बनवाकर विभाग प्रमुख  को निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी को शासन के निर्धारित नियमों अनुसार कार्यालयों में उपस्थिति और आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने जिले में धान की अवैध खरीदी पर रोक लगाने और आने वाले दिनों में की जा रही धान खरीदी पर निगरानी रखते हुए कटे हुए टोकन का सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाथी प्रभावित क्षेत्रों में समय पर धान का उठाव करने और स्टैकिंग के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बारदाने की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान वय वंदन योजना की समीक्षा की और निर्देशित किया कि छुटे हुए परिवारों का इस सप्ताह कार्ड बन जाएं। उन्होंने शिक्षा विभाग अंतर्गत अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कलेक्ट्रेट और तहसील में निलंबित कर्मचारियों, पटवारियों के विभागीय जाँच प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश देते हुए कोरबा अनुभाग को छोड़कर अन्य अनुविभाग को मार्च अंतिम सप्ताह तक वंचित विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भवनविहीन ग्राम पंचायत भवन, पुराने जर्जर भवनों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पुराने वाहनों को नीलामी करने, स्क्रैप वाहनों की जानकारी की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिन विभागों द्वारा निर्धारित समय सीमा पूर्ण कर चुके पुराने वाहनों को नीलाम किया जा चुका हैं वे शासन को नए शासकीय वाहन के लिए पत्र प्रेषित करें। जिन्होंने नीलामी प्रक्रिया नहीं अपनाई है उन विभागों को नीलामी की प्रक्रिया शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय सामजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत सभी हितग्राहियों के आधार सीडिंग, मोबाइल नम्बर एंट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप संचालक समाज कल्याण और सभी जनपद सीईओ को 15 दिवस के भीतर जानकारी पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने बार-बार भौतिक सत्यापन में अनुपस्थित रहने पर संबंधित हितग्राहियों का पेंशन रोकने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में अंडर पास निर्माण, स्कूलों में किचन शेड,टॉयलेट निर्माण, सखी वन स्टॉप सेंटर,खिरटी में माध्यमिक शाला, करईनारा में पुलिया,झोराघाट पुल में अप्रोच रोड़, दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न की व्यवस्था, मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में लिफ्ट रिपेयरिंग, विद्युत विहीन ग्रामीण बसाहटों में विद्युतीकरण, चैतुरगढ़ में बिजली पहुचाने के सम्बंध में निर्देश दिए। उन्होंने जनपद अंतर्गत कार्यों की समीक्षा कर लम्बित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरबा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत डोकरमना में विकास कार्यों की राशि में की गड़बड़ी के मामलों में सरपंच और सचिव से वसूली के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    {कोरबा समाचार} संभाग स्तरीय रोजगार मेला 27 नवंबर को लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में होगा आयोजित रिक्त पदों की जानकारी 6 नवंबर तक उपलब्ध कराने नियोजकों से अपील

      कोरबा, 28 अक्टूबर 2026/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से आगामी 27 नवंबर 2026 को लाईवलीहुड कॉलेज, कोरबा में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया…

    Read more

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी नियमित जांच एवं निःशुल्क इंसुलिन की सुविधा

      कोरबा, 28 अक्टूबर 2026/जिले में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों एवं किशोरों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आज स्व. बिसाहू दास महंत संबद्ध चिकित्सा महाविद्यालय…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ