Ro no D15139/23

पाली महोत्सव की तैयारी हेतु जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक

कोरबा 15 जनवरी 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग ने जिले में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय पाली महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को जनप्रतिनिधियों की बैठक ली । बैठक में पाली महोत्सव की तैयारी और सफल आयोजन के लिए जनप्रतिनिधियों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय पाली महोत्सव का आयोजन ग्राम पंचायत केराझरिया के मैदान में किया जायेगा।

जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिए कि महोत्सव में स्थानीय लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन के ज्यादा अवसर देना चाहिए। दर्शक दीर्घा में महिलाओं के बैठने के लिए अलग से स्थान आरक्षित किया जाए। महोत्सव में ग्रामीणों के लिए पर्याप्त पेयजल और अस्थाई शौचालय की व्यवस्था की जाए। पाली महोत्सव के संबंध में फ्लेक्स आदि से प्रचार प्रसार पूर्व से ही किया जाए।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिव कला कंवर, जिला पंचायत सदस्य, केराझरिया सरपंच ,विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि सहित अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक

    जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को भव्य और व्यापक स्वरूप देने के दिये निर्देश सेवा संकल्प अभियान’ की सफल आयोजन हेतु  आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में  – कलेक्टर 17 सितंबर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने प्राचार्यों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विभिन्न आयोजन, विद्यालय स्तर से जिला स्तर तक होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं अक्टूबर माह से विद्यार्थियों के लिए जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत