Ro no D15139/23

कलेक्टर ने कृषक उत्पादक समूह द्वारा संचालित विभिन्न प्रोसेसिंग इकाईयों का किया अवलोकन

कृषक समूह की आवश्यकताओं व मांग की पूर्ति हेतु विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

कोरबा 15 जनवरी 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा आज करतला  विकासखण्ड के ग्राम नवापारा में  नाबार्ड के सहयोग से संचालित कृषक उत्पादक समूह द्वारा किए जा रहे गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने एफपीओ समूह की क्रियाकलापों का अवलोकन कर सीधे किसानों से उनकी एक्टिविटी के सम्बंध में चर्चा कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने समूह द्वारा संचालित किए जा रहे काजू प्रसंस्करण इकाई, कच्ची धानी तेल की मशीन, आम एवं काजू के पल्प का अवलोकन किया गया, साथ ही किसानों से मूंगफली, जामुन, आम, काजू एवं अन्य कार्यो से होने वाले उत्पादनों की जानकारी ली गई। इस दौरान महामाया बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति नवापारा, हरियाली महिला बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति कोई, जय गुरूदेव बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति तराईमार, चंद्रवंशी बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति केराकछार के कृषकों द्वारा क्षमता निर्माण के तहत मुर्गी चूजा उत्पादन की हेचरी, धान बीज उत्पादन केन्द्र, डीफ्रिज स्टोरेज हेतु गोदाम एवं किसान बाजार की आवश्यकता की जानकारी दी गई। कलेक्टर द्वारा विभागीय अधिकारियों को कृषक समूह की आवश्यकताओं व मांग की पूर्ति हेतु विभागीय योजना एवं जिला खनिज न्यास मद से कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही  ग्राम कोई के हरियाली बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति के मांग पर गौठान के संचालन एवं ग्राम रामपुर की महिलाओं द्वारा शराबबंदी की मांग पर सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
जिससे समूहों के किसानों में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर  कृषि, पशुपालन, उद्यान  विभागीय अधिकारी,  कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक एवं कृषक उत्पादक समूह के सदस्यगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक

    जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को भव्य और व्यापक स्वरूप देने के दिये निर्देश सेवा संकल्प अभियान’ की सफल आयोजन हेतु  आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में  – कलेक्टर 17 सितंबर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने प्राचार्यों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विभिन्न आयोजन, विद्यालय स्तर से जिला स्तर तक होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं अक्टूबर माह से विद्यार्थियों के लिए जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत