Ro no D15139/23

जापान बनेगा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का कंट्री पार्टनर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में निवेश आकर्षित करने जाएंगे जापान
निवेश प्रोत्साहन के लिए 11 विभागों की 21 नीतियों पर कार्य जारी
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के 300वें जयंती वर्ष में प्रवेश पर उनको समर्पित मंत्रि-परिषद की अगली बैठक 24 जनवरी को महेश्वर में होगी। ग्वालियर मेला और विक्रमोत्सव उज्जैन में मोटरयान करों में छूट के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (गरीब-युवा-अन्नदाता और नारी शक्ति) पर ध्यान के ध्येय वाक्य के क्रियान्वयन के अंतर्गत प्रदेश में आरंभ स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शीघ्र ही गरीब कल्याण मिशन का क्रियान्वयन भी प्रदेश में आरंभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश प्रोत्साहन की दिशा में अगली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शहडोल में होने जा रही है। भोपाल में 24-25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में जापान भी कंट्री पार्टनर के रूप में भाग लेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए 27 जनवरी से 1 फरवरी तक जापान यात्रा प्रस्तावित है।
शहरी गैस वितरण के लिए बन रही है विशेष नीति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 11 विभागों को, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले, अपनी निवेश नीतियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अंतर्गत 21 निवेश नीतियों पर कार्य जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश निवेश प्रोत्साहन नीति 2025, एमपी लॉजिस्टिक्स नीति, मध्यप्रदेश निर्यात संवर्धन एवं ओडीओपी नीति 2025 तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के अंतर्गत प्रदेश में एमएसएमई विकास नीति 2025, एमपी एमएसएमई भूमि विकास आवंटन नीति 2025 और एमपी स्टार्टअप नीति पर कार्य जारी है। इसी प्रकार नवकरणीय ऊर्जा के लिए एमपी पंप हाइड्रोस्टोरेज नीति 2025, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के अंतर्गत मध्यप्रदेश जैव ईंधन संवर्धन नीति 2025 और एमपी शहरी गैस वितरण नीति 2024 को भी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले तैयार कर लिया जाएगा।
सेमीकंडक्टर, ड्रोन प्रमोशन, फिल्म पर्यटन पर नीति से त्वरित रूप से होंगे निर्णय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत एमपी ग्लोबल केपेबिलिटी सेंटर नीति-2025, एमपी एवीजीएस-एक्सआर नीति-2024, मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर नीति-2025 और एमपी ड्रोन प्रमोशन नीति-2025, विमानन विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश विमानन नीति-2025, वन विभाग के तहत सीएसआर/सीईआर और गैर सरकारी नीतियों का उपयोग करते हुए मध्यप्रदेश वृक्षारोपण नीति-2025, नगरीय आवास एवं विकास तथा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लैण्ड पूल नीति-2025, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत संवर्धित अस्पतालों के साथ मेडिकल कॉलेजों का पीपीपी मोड पर निर्माण एवं संचालन नीति-2025, पर्यटन विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश पर्यटन निवेश नीति-2025 और मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति-2025, जल संसाधन एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग के अंतर्गत दबावयुक्त पाईप सिंचाई प्रणाली के पीपीपी मोड पर संचालन और रख-रखाव नीति-2025 को प्राथमिकता पर तैयार किया जा रहा है। इससे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के समय निवेश प्रस्तावों पर त्वरित रूप से निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की संकल्प पूर्ति में अग्रणी भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगी “एमपी सेमीकंडक्टर समिट 2026” मुख्यमंत्री ने ग्लोबल समिट के लिए निवेशकों, विशेषज्ञों और स्टार्टअप्स को दिया आमंत्रण एमपी सेमीकंडक्टर समिट के कैम्पेन पोस्टर का…

    Read more

    कैलारस शुगर फैक्ट्री को कराया जाएगा पुनः प्रारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    दुग्ध समितियों से किसानों की आय बढ़ाने के होंगे प्रयास, प्रत्येक नगर पंचायत में बनेगा गीता भवन मुख्यमंत्री ने मुरैना में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधित  …

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप