Ro no D15139/23

झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त, दुलदुला प्रशासन की कार्रवाई

तत्परता से पकड़ा गया अवैध धान परिवहन,

मंडी निरीक्षक को प्रकरण तैयार करने के निर्देश

जशपुरनगर 25 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में जिले में अवैध धान परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में दुलदुला तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए झारखंड से अवैध रूप से धान का परिवहन कर रहे दो पिकअप वाहनों को जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार दुलदुला श्री राहुल कौशिक तथा खाद्य निरीक्षक श्री संदीप गुप्ता की तत्परता से 24 अक्टूबर की रात यह कार्रवाई की गई। दोनों पिकअप वाहनों में झारखंड के कुरडेग से धान लोड कर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर चराईमारा की ओर ले जाया जा रहा था।

जांच के दौरान धान परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

प्रशासनिक टीम ने दोनों पिकअप वाहनों सहित धान को जब्त कर थाना दुलदुला के सुपुर्द कर दिया है।

वहीं मामले में आवश्यक कार्रवाई एवं प्रकरण तैयार करने के लिए मंडी निरीक्षक को सूचित किया गया है।

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की पैनी नजर

दुलदुला तहसील झारखंड की सीमा से लगा हुआ है। धान खरीदी के सीजन में दूसरे राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की आशंका को देखते हुए जिला एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा निगरानी बढ़ाई जा रही है। सघन जांच अभियान के माध्यम से ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध धान परिवहन करने वालों पर निगरानी और सख्त हुई है। प्रशासन ने धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान जारी रखने की दिशा में कार्रवाई की है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी को लेकर खड़गे और राहुल गांधी माफी मांगें : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

    अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, बिहार  पटना | बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अमर्यादित टिप्पणी पर…

    Read more

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 7वें मैच में मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से हराया

    *केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े और पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा भी मैच देखने पहुंचे* रायपुर. 25 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?