Ro no D15139/23

संयुक्त संचालक महिला व बाल विकास विभाग द्वारा गहनिया में निर्मित्त आंगनबाड़ी भवन व नकटीखार में रेडी टू ईट गोदाम का किया अवलोकन

कोरबा 18 जनवरी 2025/संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री दिलदार सिंह मरावी द्वारा जिले में पीएमजनमन योजना के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा ग्रामीण के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहट ग्राम पंचायत बेला के आंगनबाड़ी भवन गहनिया में नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण का निरीक्षण किया गया। संयुक्त संचालक द्वारा कलेक्टर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने हेतु आवश्यक चर्चा की गई। साथ ही स्थल पर उपस्थित सरपंच एवं सचिव को भी तीन महिने में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार संयुक्त संचालक द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) के अंतर्गत नकटीखार में स्थित रेडी टू ईट गोदाम का भी निरीक्षण किया गया। गोदाम में 4 कमरों में रेडी टू ईट के भंडारण की व्यवस्था की गई है। साफ सफाई एवं भंडारण व्यवस्था का अवलोकन करते हुए उन्होंने रेडी टू ईट के पैकेट की स्थिति का जायजा लिया। संयुक्त संचालक द्वारा उचित मात्रानुसार हितग्राहियों को सही समय पर रेडी टू ईट पैकेट वितरण करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान महिला एवं बाल विकास के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    क्या अब दूर हो जाएगी पाकिस्तान की कंगाली? 8 जगहों पर मिले सोने-तांबे के भंडार

    Pakistan News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के चागई जिले में सोने और तांबे के भंडार मिलने की खबर सामने आई है. द पाकिस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल रिसोर्सेज…

    Read more

    Chhoti Diwali 2026: आज छोटी दिवाली पर भद्रा का साया, कैसे करें पूजा और दीपदान?

    Chhoti Diwali 2026: छोटी दिवाली आज 7 नवंबर 2026, शनिवार को मनाई जा रही है. इसे  और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व दिवाली से…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत