
Chhoti Diwali 2026: छोटी दिवाली आज 7 नवंबर 2026, शनिवार को मनाई जा रही है. इसे और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व दिवाली से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर लोगों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी. इसी खुशी में घरों में दीपक जलाए जाते हैं.
इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, मां काली, भगवान हनुमान और यमराज की पूजा करने का भी विशेष महत्व है. इस बार छोटी दिवाली पर भद्रा का साया रहने वाला है. भद्रा सुबह 10 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर करीब 12 घंटे 18 मिनट तक रहेगी. ज्योतिष शास्त्र में भद्रा को शुभ कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि भद्रा के दौरान छोटी दिवाली की पूजा और दीपदान कैसे किया जाएगा. आइए जानते हैं छोटी दिवाली की तिथि, यम दीपक जलाने का समय और अभ्यंग स्नान का सही मुहूर्त.
Chhoti Diwali Date: छोटी दिवाली 2026 की सही तारीख
दृक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर 2026, शनिवार को सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर शुरू होगी. इस तिथि का समापन 8 नवंबर 2026, रविवार को सुबह 11 बजकर 29 मिनट पर होगा. चतुर्दशी तिथि दो दिनों में पड़ने के कारण की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस है. इस बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित कमलेश पाठक बताते हैं कि यम दीपक और अभ्यंग स्नान के लिए अलग-अलग समय का महत्व है.









