Ro no D15139/23

पहाड़ी कोरवा बुद्धु राम का जीवन यापन होगा आसान, पीएम जनमन योजना से बन रहा पक्का मकान

कोरबा 20 जनवरी 2025/ वृद्ध बुद्धुराम पहाड़ी कोरवा की जिंदगी वैसे तो परिवार समेत पहाड़ो के बीच जंगल में टूटे फूटे झोपड़ी में ही कट रही थी। उनका कच्चा मकान कभी पक्का हो जाएगा, यह उन्होंने कभी सोचा भी न था। घर की आर्थिक स्थिति भी इतनी मजबूत नहीं थी कि वह पक्का मकान बनाने के लिए सोच सके, क्योंकि वह जंगलों में बकरी चराकर और वनोपजों का संग्रहण कर ही कुछ पैसे जोड़ पाता था। इस तरह वह अपने परिवार चलाता रहा। अब जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जंगलों में निवास करने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों की सुध ली और पीएम जनमन योजनाओं से ऐसे गरीब परिवारों के लिए पक्का मकान बनाने का निर्णय लिया तो जंगल में रहने वाले पहाड़ी कोरवाओं के भी भाग्य खुल गए। दशकों  तक कच्चे मकान में निवास कर समस्याओं से रूबरू होते आये पहाड़ी कोरवाओं का घर के सामने ही पीएम जनमन योजना से पक्का मकान बन रहा है। अपने ही बसाहट और कच्चे मकान के पास पक्का मकान बनता देख रहे पहाड़ी कोरवा बुद्धुराम की खुशी भी दुगनी हो गई है। उनका कहना है कि आने वाली पीढ़ी हमारी तरह समस्याओं से नहीं जूझेगी।
पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम ठिर्री आमा में रहने वाले अनेक पहाड़ी कोरवाओं का पीएम जनमन योजना से पक्का मकान बनाया जा रहा है। इसी बसाहट में रहने वाले बुद्धुराम के पास भी पक्का मकान नहीं था। वह अपनी पत्नी बुधनी बाई और बच्चों के साथ कच्चे मकान में रहता है। बुद्धुराम ने बताया कि लंबे समय से कच्चे मकान में रहने की वजह से वह समस्याओं को सहता हुआ आ रहा है। पहाड़ी इलाका होने की वजह से अक्सर उन्हें झोपड़ी में डर लगता है। तेज बारिश और तूफान के समय घर की दीवारें उखड़ती ही रहती है,इसके साथ ही खपरे से भी पानी टपकता है। वे सभी मजबूरी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि जंगल में पेट भरने का इंतजाम हो जाये, वहीं हमारे लिए महत्वपूर्ण होता है। बुद्धूराम का कहना है कि हमने कभी भी पक्का मकान बनाने का नहीं सोचा, क्योंकि हमारी कोई आमदनी ही नहीं है कि हम ऐसे सोच पाएं। गाँव में जब अधिकारियों ने आकर बताया कि आप सभी का पक्का मकान बनेगा तब मालूम हुआ। बुद्धुराम का कहना है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हम जैसे गरीबों के लिए सोचा है, यह बहुत बड़ी बात है। अब हमारा पक्का मकान बन रहा है। घर के सामने ही हम इसे बनते हुए देख रहे हैं। आने वाले दिनों में जब मकान पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा तो हमारा परिवार इसमें रहने लगेगा और हम सभी को बारिश और तूफान से भी डर नहीं लगेगा। गौरतलब है कि पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी तरह प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार ) असंगठित महतारी जतन योजना से मनतोसी चौहान को मिली 20 हजार रुपये की सहायता प्रसव के बाद बच्चे के पालन-पोषण में मिली आर्थिक मदद, महतारी वंदन योजना का भी मिल रहा लाभ

    कोरबा, 03 अक्टूबर 2026/कोहड़िया के चारपारा निवासी मनतोसी चौहान को श्रम विभाग की असंगठित महतारी जतन योजना के अंतर्गत पहले बच्चे के जन्म पर 20 हजार रुपये की सहायता राशि…

    Read more

    (कोरबा समाचार) महतारी वंदन योजना से मीना बाई को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ भविष्य की भी कर रहीं तैयारी हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण को मिल रहा सहयोग – मीना बाई

    बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पूर्णिमा को मिली सहायता मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिले 20 हजार रुपये, परिवार ने जताया आभार कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/बेटी की…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी