Ro no D15139/23

स्वामित्व योजना अंतर्गत  लवकुमार यादव को अपने आवासीय सम्पति का मिला अधिकार अभिलेख

स्वामित्व योजना अंतर्गत  लवकुमार यादव को अपने आवासीय सम्पति का मिला अधिकार अभिलेख
संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के रूप में उपयोग कर आर्थिक विकास के लिए नया व्यवसाय करेंगे शुरू
कोरबा 20 जनवरी 2025/ स्वामित्व योजना अंतर्गत ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक के माध्यम से तैयार किए गए मालिकाना दस्तावेज से गृहस्वामियों को उनकी संपत्ति पर स्वामित्व का स्पष्ट प्रमाण मिल रहा है। स्वामित्व दस्तावेज मिलने के बाद ग्रामीण नागरिक अपनी संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इससे उन्हें ऋण प्राप्त करने और आर्थिक स्थिरता हासिल करने में मदद मिलेगी।
कोरबा जिले के पाली विकासखंड के दूरस्थ गांव सरईसिंगार के निवासी श्री लवकुमार यादव स्वामित्व योजना के तहत अपने सम्पति का अधिकार अभिलेख प्राप्त कर
अपने जीवन में पहली बार एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बदलाव का अनुभव कर रहे हैं। उनका परिवार तीन पीढ़ियों से इस गांव में रह रहे थे, लेकिन आवासीय भूमि का कोई वैध दस्तावेज उनके पास नहीं था। यह समस्या न केवल उनके परिवार की थी, बल्कि गांव के कई अन्य लोगों को भी आवासीय भूमि से जुड़े विवादों का सामना करना पड़ता था।
संपत्ति कार्डः एक नई उम्मीद की किरण
श्री लवकुमार यादव को स्वामित्व योजना के अंतर्गत उनके 126.1 वर्गमीटर आवासीय संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। इस कार्ड ने उन्हें न केवल उनके घर का मालिकाना हक दिया, बल्कि यह उनके लिए भविष्य के बेहतर अवसरों का द्वार भी बन गया। श्री यादव ने उत्साहित होकर बताया, “संपत्ति कार्ड हमारे लिए एक वरदान है। अब हम अपनी जमीन के मालिक हैं, और इससे हमारे जीवन में स्थिरता आई है।“
आर्थिक सुधार की ओर बढ़ रहे कदम
श्री लवकुमार यादव का परिवार मुख्य रूप से खेती और मजदूरी पर आश्रित है। अतिरिक्त आय के स्रोत की कमी के कारण वे हमेशा संघर्ष करते रहे। लेकिन अब, संपत्ति कार्ड मिलने के बाद, उन्होंने बैंक से लोन लेने की योजना बनाई है। इस लोन का उपयोग वह आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और एक छोटे व्यवसाय की शुरुआत करने में करेंगे। वह कहते हैं, “इससे न केवल हमारी आय में वृद्धि होगी, बल्कि हमारा परिवार आर्थिक रूप से सशक्त होगा।“
गांव में विवादों का समाधान
ड्रोन तकनीक और आधुनिकीकरण के जरिए तैयार किया गया यह संपत्ति कार्ड गांव में भूमि से जुड़े विवादों को समाप्त करने में मदद करेगा। श्री यादव ने कहा इससे अब पड़ोसी व परिवार के भाई-बंधुओं के मध्य सम्पति को लेकर कोई भी विवाद नहीं रहेगा। यह दस्तावेज न केवल हमारी जमीन का प्रमाण है, बल्कि हमारी सुरक्षा और अधिकार का प्रतीक भी है।“
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार
हितग्राही श्री यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “स्वामित्व योजना ने ग्रामीणों को उनके आवासीय भूमि का वैधानिक अधिकार दिया है। यह न केवल हमारी व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम है।“
उज्ज्वल भविष्य की पथ पर हो रहे अग्रसर
लाभार्थी लवकुमार और उनका परिवार अपने सुनहरे भविष्य को लेकर आशावान है। संपत्ति कार्ड ने उन्हें न केवल एक नया अधिकार दिया है, बल्कि उनके सपनों को साकार करने का एक मजबूत आधार भी प्रदान किया है। यह कहानी सिर्फ श्री यादव की नहीं, बल्कि हर उस ग्रामीण की है, जो स्वामित्व योजना के माध्यम से अपने जीवन को बेहतर बनाने की ओर अग्रसर है।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार) जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

      कोरबा, 26 अक्टूबर 2026/नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में…

    Read more

    सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से बढ़ेगी रोशनी

    धूप और बारिश से मिलेगी राहत, सार्वजनिक स्थलों पर आवागमन होगा सुविधाजनक कोरबा 25 अक्टूबर 2026/ वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री तथा नगर विधायक श्री लखन…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला