सीएम राइज स्कूल में कान्वेंट स्कूलों जैसी मिलेगी शिक्षा: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

पीके सीएम राइज स्कूल रीवा में बस सेवा का किया शुभारंभ

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सीएम राइज स्कूल में आधुनिक शिक्षा के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन स्कूलों में गरीब परिवार सहित सभी बच्चों को कान्वेंट स्कूलों जैसी शिक्षा मिलेगी। पीके सीएम राइज स्कूल में 54 करोड़ रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त भवन बनाया जा रहा है। इसमें लगभग पाँच हजार छात्राओं को अच्छी शिक्षा की सुविधा मिलेगी। सीएम राइज पीके स्कूल रीवा में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने चार बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

डिप्टी कलेक्टर का पद पर चयनित सुश्री आयशा अंसारी को किया सम्मानित

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भवन निर्माण पूरा होने पर यहाँ से 18 बसें संचालित करके आसपास के 10 किलोमीटर की परिधि की छात्राओं को आवागमन की सुविधा देकर शिक्षा दी जाएगी। पीके स्कूल रीवा शहर का गौरव है। इसमें आधुनिक मैकेनाइज्ड किचन तथा ऑडिटोरियम का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसी स्कूल की छात्रा सुश्री आयशा अंसारी ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त करके डिप्टी कलेक्टर का पद पाया है। उप मुख्यमंत्री ने सुश्री आयशा अंसारी को सम्मानित किया। नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय स्थानीय जनप्रतिनधिगण, शिक्षकगण तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ

    रोड शो के साथ विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व भूमि-पूजन प्रगतिशील किसानों को हितलाभ करेंगे वितरित, उन्नत कृषि तकनीक पर लगेगी प्रदर्शनी भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

    Read more

    लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल डी.ए.वी.वी. इंदौर के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर राजनीतिक शुचिता, महिला सशक्तिकरण और…

    Read more

    NATIONAL

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव