Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर । 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसदगण और विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे।
केन्दीय राज्य मंत्री तोखन साहू कोरबा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग, मंत्री रामविचार नेताम सूरजपुर, मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद, मंत्री श्री केदार कश्यप दंतेवाड़ा, मंत्री लखन लाल देवांगन जशपुर, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मंत्री ओ.पी. चौधरी बिलासपुर, मंत्री टंक राम वर्मा राजनांदगांव एवं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।
इसी तरह सांसद बृजमोहन अग्रवाल धमतरी, सांसद विजय बघेल कबीरधाम, सांसद संतोष पांडेय गरियाबंद, सांसद चिंतामणि महाराज कोरिया, सांसद रूपकुमारी चौधरी बलौदाबाजार, सांसद राधेश्याम राठिया जांजगीर-चांपा, सांसद कमलेश जांगड़े खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सांसद महेश कश्यप कांकेर, सांसद भोजराज नाग सुकमा, सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह कोंडागांव, विधायक लता उसेंडी नारायणपुर, विधायक गुरू खुशवंत साहेब बेमेतरा, विधायक गोमती साय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची सारंगढ़-बिलाईगढ़, विधायक ललित चंद्राकर बालोद, विधायक पुन्नूलाल मोहले सक्ती, विधायक अमर अग्रवाल मुंगेली, विधायक अजय चंद्राकर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और विधायक किरण देव बीजापुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे।

  • Related Posts

    आयुष विभाग व जिला प्रशासन का संयुक्त प्रयास बस्तर में विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

        597 ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार, 155 विद्यार्थियों ने सीखा योग जगदलपुर, 8 सितम्बर 2026/ आयुष संचालनालय के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार 7 सितंबर को…

    Read more

    भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर लोक भवन में सांस्कृतिक संध्या

    रायपुर, 08 सितंबर 2026/भारत रत्न एवं प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार और फिल्मकार डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आज लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में सांस्कृतिक संध्या…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR