Ro no D15139/23

सिकल सेल मुक्त भारत अभियान में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिकल सेल मुक्त भारत अभियान में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। स्वास्थ्य और उपचार के क्षेत्र में रोग की समय पर पहचान और रोकथाम पर जोर दिया जा रहा है। इसक्रम में वर्ष 2024-25 में 90 लाख से अधिक स्क्रीनिंग के साथ रक्त रोग सिकल सेल की स्क्रीनिंग में मध्यप्रदेश ने अग्रणी राज्य बनने की उपलब्धि प्राप्त की है। इस उपलब्धि के लिए समर्पित सभी अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2047 तक सिकल सेल मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्त रोग सिकल सेल एनीमिया के बचाव के लिए नागरिकों से जागरूक रहने का आहवान किया है।
मध्यप्रदेश में अब तक कुल 90 लाख 98 हज़ार 902 लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। इसके साथ ही 53 लाख 87 हज़ार 892 सिकल सेल कार्ड (59.21%) वितरण की उपलब्धि दर्ज कर, मध्यप्रदेश ने देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

  • Related Posts

    संतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विश्व, सनातन संस्कृति और उसके वैभव से परिचित हो रहा है मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर के गोमुख घाट पर पांचवीं मां नर्मदा सेवा परिक्रमा के…

    Read more

    नगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बनायें अलग-अलग कार्ययोजना मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की जल प्रबंधन और जल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा प्रदेश के कम वर्षा वाले 12 जिलों के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू