Ro no D15139/23

नामांकन के पहले दिन प्रत्याशियों ने खरीदे कुल 19 फार्म

*नगरीय निकाय निर्वाचन*

*निगम क्षेत्र के लिए 4 अभ्यर्थियों ने महापौर और 15 ने पार्षद पद हेतु खरीदे फार्म*

धमतरी 22 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 की तिथियों की घोषणा होते ही प्रत्याशियो द्वारा नामांकन फार्म क्रय करने का सिलसिला शुरू हो गया है। नामांकन के पहले दिन नगर निगम में महापौर पद के लिए कुल 4 प्रत्याशियो ने नामांकन पत्र क्रय किया। वहीं निगम क्षेत्र में पार्षद पद हेतु 15 प्रत्याशियों ने फार्म खरीदी। नगर पचांयत क्षेत्रों में नगर पंचायत कुरूद में पार्षद हेतु 1 फार्म क्रय किया गया। वहीं नगर पंचायत नगरी, भखारा आमदी और मगरलोड में आज किसी भी प्रत्याशी ने फार्म क्रय नहीं किया। तय कार्यक्रम अनुसार 28 जनवरी तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 29 जनवरी, अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तारीख और निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर प्रकाशन करने का कार्य 31 जनवरी, मतदान 11 फरवरी और मतगणना 15 फरवरी 2025 को की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि नगरपालिक निगम धमतरी के लिए अपर कलेक्टर सुश्री इंदिरा देवहारी को रिटर्निंग अधिकारी और आयुक्त नगरनिगम धमतरी सुश्री प्रिया गोयल, एसडीएम धमतरी श्री पवन कुमार प्रेमी तथा तहसीलदार कुकरेल श्री प्रेमु लाल साहू को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसी तरह नगर पंचायत नगरी के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम नगरी श्री रामकुमार कृपाल, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत नगरी श्री यशवंत वर्मा, नगर पंचायत मगरलोड के रिटर्निंग अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री बी.एस.मरकाम, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीएमओ मगरलोड श्री अशोक चौहान, नगर पंचायत आमदी के रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त तहसीलदार श्री अखिलेश देशलहरे और सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीएमओ आमदी श्री भूपेश दीवान, नगर पंचायत भखारा के रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार भखारा श्री भूपेश चन्द्राकर और सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीएमओ भखारा श्री संतोष विश्वकर्मा तथा नगर पंचायत कुरूद के रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम कुरूद सुश्री बेरनदत्ता एक्का और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सीएमओ नगर पंचायत कुरूद श्री महेन्द्र राज गुप्ता को नियुक्ति किया गया है।

  • Related Posts

    जिले की तीन ग्राम पंचायतों में स्थापित होंगी सामुदायिक वाई-फाई सेवाएं

    ग्रामीणों और विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा एवं इंटरनेट आधारित सुविधाओं की सौगात   धमतरी, 27 अक्टूबर 2026। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार तथा विद्यार्थियों को…

    Read more

    धमतरी कलेक्ट्रेट में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली ‘सत्यनिष्ठा की शपथ’

    भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता, ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने का लिया संकल्प   धमतरी, 27 अक्टूबर 2026। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता और सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला