Ro no D15139/23

धमतरी कलेक्ट्रेट में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली ‘सत्यनिष्ठा की शपथ’

भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता, ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने का लिया संकल्प

 

धमतरी, 27 अक्टूबर 2026। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता और सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ‘सत्यनिष्ठा की शपथ (Integrity Pledge)’ ली। अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी ने सभी को शपथ दिलाई।

 

इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी और कानून का पालन करने, न रिश्वत लेने और न देने तथा शासकीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने और व्यक्तिगत आचरण में सत्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करने की भी प्रतिज्ञा की।

 

भ्रष्टाचार को देश की आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक प्रगति में बाधक बताते हुए इसके उन्मूलन के लिए शासन-प्रशासन, नागरिकों और निजी क्षेत्र की सामूहिक भागीदारी को आवश्यक बताया गया। साथ ही भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की जानकारी संबंधित एजेंसी को देने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करने का संकल्प लिया गया।

 

इस अवसर पर शासकीय कार्यों में नैतिक मूल्यों, जवाबदेही और पारदर्शिता को मजबूत करने तथा आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार ) बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति

      महिला स्व-सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू किया बांस उत्पादों का व्यवसाय, परिवार की आय में हुआ इजाफा सूपा, मोरा, बथिया और टोकरी बनाकर परिवार…

    Read more

    दिव्यांगजन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 27 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से कक्षा पहली से 12वीं तक अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं से छात्रवृत्ति हेतु 30 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला