Ro no D15139/23

प्रदेश की अधोसंरचना विकास के लिये नागरिक दें सुझाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के अधोसंरचना विकास को लेकर नागरिकों से सकारात्मक सुझाव आमंत्रित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में जन-सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। नागरिक अपने बहुमूल्य सुझाव मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज सकते हैं। सरकार इन सुझावों पर गंभीरता पूर्वक विचार करेगी। अच्छे सुझावों पर अमल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 23 जनवरी को भोपाल में जीजी फ्लॅय ओवर (गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक) का लोकार्पण होगा। यह फ्लॉय ओवर शहर के यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से बनाया गया है। जीजी फ्लॉय ओवर के लोकार्पण से क्षेत्र के निवासियों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यातायात में होने वाली असुविधा भी स्थायी रूप से दूर होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोकार्पण सरकार द्वारा 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक प्रदेश में चलाये जा रहे ‘मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान’ के अंतर्गत विकास कार्यों के जरिये प्रदेश की जनता को दी जा रही सुविधाओं में से एक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुणे रवाना होने से पहले मीडिया को दिये संदेश में यह बात कही।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी भारत को बना रहे हैं आर्थिक शक्ति

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि व्यापार वाणिज्य और उद्योग के क्षेत्र…

    Read more

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे मध्यप्रदेश की विकास और निवेश संभावनाएं

    एआईएम कांग्रेस 2026 में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित करने के साथ नई औद्योगिक साझेदारियों पर रहेगा विशेष फोकस   भोपाल…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी