Ro no D15139/23

यदि शरीर स्वस्थ है और रक्तदान करने में सक्षम हैं, तो तीन माह में एक बार अवश्य रक्तदान करें: कलेक्टर नम्रता गांधी

जिला अस्पताल में आयोजित किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

कलेक्टर सहित लोगों ने किया रक्तदान

धमतरी । छत्तीसगढ़ केमिस्ट एन्ड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन, जिला औषधि विक्रेता संघ द्वारा जिला अस्पताल धमतरी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। कलेक्टर ने कहा कि जीवन में जैसे हम पुण्य के अन्य कार्य करते हैं, वैसे ही रक्तदान भी एक पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि हमें या किसी और को कब, कहां और कैसे रक्त की आवश्यकता पड़ जाती है, इसका किसी को पता नहीं होता। हम जो रक्तदान करते हैं, वह कहीं ना कहीं हमारे या हमारे किसी रिश्तेदार, परिवार अथवा जरूरतमंद के उपयोग में आता है। कलेक्टर सुश्री गांधी ने जिलेवासियों से अपील की है कि रक्त की कमी को पूरा करने के लिये लोगों को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि शरीर स्वस्थ है और रक्तदान करने में सक्षम हैं, तो तीन माह में अवश्य रक्तदान करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यू एल कौशिक, सिविल सर्जन डॉ ए के टोंडर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ प्रिया कंवर सहित जिला अस्पताल का अमला और रक्तदाता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वर्षों की जिम्मेदारी को सम्मान, पौधे के साथ मिली नई शुरुआत

      सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए धमतरी,01 अक्टूबर 2026।किसी शासकीय कर्मचारी के लिए सेवानिवृत्ति केवल सेवा से विदाई का दिन…

    Read more

    गांधी जयंती पर प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी का होगा आयोजन

      ग्रामोद्योग मंत्री  गजेन्द्र यादव करेंगे अध्यक्षता में होगा शुभारंभ खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों और गतिविधियों की प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र रायपुर, 01 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपिता महात्मा…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग