
CWC Meeting: इंडिया टुडे के अनुसार, दिग्विजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को INDIA ब्लॉक से अलग नहीं होने देना चाहिए था. अगर वह गठबंधन में बने रहते तो राजनीतिक स्थिति अलग हो सकती थी.
सोनिया गांधी ने क्या कहा
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर ने कहा कि नीतीश कुमार का गठबंधन से अलग होना बेहतर रहा और वह पहले से ही बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे थे. सोनिया गांधी ने कथित तौर पर कहा कि नीतीश कुमार लगातार INDIA ब्लॉक से बाहर निकलने के नए रास्ते खोज रहे थे. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नीतीश कुमार पर बीजेपी का प्रभाव था.
जनवरी 2024 में NDA में लौटे थे नीतीश
नीतीश कुमार ने जनवरी 2024 में बिहार के महागठबंधन से नाता तोड़कर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. यह उनका मुख्यमंत्री के रूप में नौवां कार्यकाल था.
SIR और चुनाव आयोग पर भी चर्चा
CWC की बैठक में नीतीश कुमार के अलावा चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी चर्चा हुई. कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR को लेकर अपनी रणनीति पर विचार किया. बैठक में पार्टी ने इन मुद्दों को लेकर आगे की राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा की.






