
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सच्चा हीरो’ बताया है. फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में पायलट और को-पायलट के बीच अचानक हाथापाई शुरू हो गई थी.
इस दौरान को-पायलट ने स्मित पर चाकू से हमला कर दिया. घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया.
इसके बाद यात्रियों और क्रू के कुछ सदस्य अंदर पहुंचे और स्थिति को संभालने में मदद की. बाद में विमान का रुख सऊदी अरब की ओर मोड़ा गया और तबुक में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.
इजराइली अधिकारियों के मुताबिक, को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला किया. इसके बाद अचानक तेजी से नीचे जाने लगा. को-पायलट ओमान का नागरिक था और उसने विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान महज 30 सेकंड में करीब 14,000 फीट नीचे आ गया.






