Ro no D15139/23

110 स्कूल-कॉलेज में चलाया जाएगा तम्बाकू मुक्त युवा अभियान, भटगांव आईटीआई से हुई शुरूआत

धमतरी । तम्बाकू के दुष्प्रभावों से लोगों को परिचित कराने और तम्बाकू मुक्त समाज बनाने के लिए धमतरी जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अब स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता बढ़ाने का अभियान शुरू किया है। जिले के 110 स्कूल, कॉलेजों में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान आज से शुरू हो गया है। आज भटगांव स्थित शासकीय आईटीआई कॉलेज, मिडिल स्कूल और शासकीय मिडिल स्कूल सोरम में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक किया गया। अभियान के तहत विद्यार्थियों को तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभाओं, तम्बाकू सेवन की वजह से होने वाली बीमारियों से मौत जैसे-मुख, गले और फेफड़े का कैंसर, ब्लड प्रेशर और हृदयाघात से होने वाले मौत के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। इसके अलावा सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक नुकसान के बारे में भी लगातार लोगों को बताया गया। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गठित दल द्वारा भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही स्कूलों और कार्यालयों से 100 मीटर के अंदर तम्बाकू विक्रय करने वालों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई के साथ-साथ चेतावनी भी दी जा रही है। जिले में लगातार येलो लाइन कैंपेन चलाया जा रहा है। समय-समय पर नुक्कड़ नाटकों और दूसरे दृश्य-श्रव्य माध्यमों से युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रहने की समझाईश भी दी जा रही है। धमतरी जिले में तम्बाकू नियंत्रण अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता श्री विकास कुमार, काउंसलर श्री भागेश्वर लोधी आदि का सहयोग भी मिल रहा है।

  • Related Posts

    खादी और स्थानीय उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग पर जोर – मंत्री गजेन्द्र यादव

      गांधी जयंती पर प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी आयोजित ग्रामोद्योग मंत्री श्री यादव ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, खादी वस्त्रों पर 31 मार्च 2027 तक मिलेगी…

    Read more

    नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश

      प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, खरतुली के स्वयंसेवकों ने नाटक के माध्यम से जगाई सामाजिक चेतना धमतरी, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी