Ro no D15139/23

महापौर के लिए आज 02 नामांकन किए गए क्रय और 02 नामांकन पत्र दाखिल

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025
नाम निर्देशन की प्रक्रिया जारी
28 जनवरी तक दाखिल कर सकेंगे नामांकन, 29 जनवरी को होगी संवीक्षा एवं 31 जनवरी तक ले सकेंगे नाम वापस

अम्बिकापुर 27 जनवरी 2025/  राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले में 22 जनवरी से नाम निर्देशन की प्रकिया जारी है, जो 28 जनवरी तक चलेगी। इसी कड़ी में सोमवार को महापौर के लिए 02 और वार्ड पार्षदों के लिए 41 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। आज महापौर हेतु नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यर्थी भारतीय जनता पार्टी से मंजूषा भगत एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ अजय तिर्की हैं। वहीं आज महापौर के लिए 02 और वार्ड पार्षदों के लिए 51 नामांकन पत्र क्रय किए गए।
इसी प्रकार नगर पंचायत लखनपुर में आज 01 अध्यक्ष एवं 20 पार्षद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किए गए। यहां आज 08 अभ्यर्थी ने पार्षद हेतु नामांकन पत्र क्रय किया। इसी प्रकार नगर पंचायत सीतापुर में आज 02 अध्यक्ष और 25 पार्षद हेतु नामांकन पत्र क्रय किए गए। आज 01 अध्यक्ष एवं 11 पार्षद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 28 जनवरी 2025 तक नामांकन पत्र क्रय किया जाएगा। 29 जनवरी नांमाकन पत्रों की संवीक्षा (जांच) हेतु निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 31 जनवरी रखी गई है। इसके साथ ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर प्रकाशन करने और निर्वाचन प्रतीकों के आबंटन  हेतु 31 जनवरी निर्धारित की गई है। मतदान 11 फरवरी 2025 को होगा तथा मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा 15 फरवरी 2025 को की जाएगी।

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सरगुजा संभाग के चार जिलों में पहली बार 930 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं का प्रशिक्षण सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर दिया गया जोरय प्रशिक्षण के बाद प्रमाण-पत्र एवं हाइजीन किट का वितरण

    अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA),छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला