नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन
– नागरिक दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक कर सकते है संपर्क
राजनांदगांव 28 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के संचालन एवं प्रेक्षण कार्य हेतु राजनांदगांव जिले के लिए प्रबंध संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, 2016 बैच की अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी (आईएएस) श्रीमती जयश्री जैन को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक आईएएस श्रीमती जयश्री जैन से नागरिक दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक सर्किट हाऊस मीटिंग हॉल राजनांदगांव में मिल सकते हैं। प्रेक्षक के समन्वय हेतु सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव श्रीमती भगवती साहू को लाईजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। लाईजनिंग ऑफिसर श्रीमती भगवती साहू का मोबाईल नंबर 9406309300 है।
कलेक्टर ने प्रयास आवासीय विद्यालय के संचालन एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की
– प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों को नीट एवं जेईई की बेहतर तैयारी कराने के दिए निर्देश* राजनांदगांव 28 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में…
Read more








