Ro no D15139/23

प्रेक्षक आईएएस जयश्री जैन ने रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष का किया निरीक्षण

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन

– वार्ड के मतदान केन्द्रों तथा निर्वाचक कंट्रोल रूप का किया अवलोकन
राजनांदगांव 28 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के संचालन एवं प्रेक्षण कार्य हेतु नियुक्त प्रेक्षक आईएएस श्रीमती जयश्री जैन ने आज नाम निर्देशन पत्र जमा करने के लिए महापौर पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर तथा पार्षद पद हेतु सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने उन्हें नगरीय निर्वाचन कार्य एवं नाम निर्देशन पत्रों के संबंध में जानकारी दी। प्रेक्षक आईएएस श्रीमती जयश्री जैन ने निर्वाचक नामावली 2025 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 में मतदान केन्द्र 61, 62 एवं 63 तथा वार्ड क्रमांक 22 के मतदान केन्द्र क्रमांक 64, 65 का अवलोकन किया। उन्होंने निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। प्रेक्षक आईएएस श्रीमती जयश्री जैन ने अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती हितेश्वरी बाघे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दिव्यांगजन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 27 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से कक्षा पहली से 12वीं तक अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं से छात्रवृत्ति हेतु 30 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की…

    Read more

    सुरक्षित बचपन अभियान अंतर्गत विद्यालयों में आयोजित हुए जागरूकता शिविर

    राजनांदगांव 27 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशन तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मागदर्शन में सुरक्षित बचपन अभियान ए पैन इंडिया स्कूल अवेयरनेस…

    Read more

    NATIONAL

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर