जगदलपुर । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एनआरडीए सचिन भूतड़ा को जिले के नगरीय निकाय-त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन कार्य हेतु प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक नियुक्त होने के उपरांत बुधवार 29 जनवरी को प्रेक्षक सचिन भूतड़ा सर्किट हाउस जगदलपुर में ठहरे हुए हैं। सर्व साधारण आम जनता निर्वाचन कार्य के संबंध में उनसे कार्यालयीन समय प्रातः साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं। प्रेक्षक सचिन भूतड़ा का मोबाइल नंबर 88783-86050 है।
प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
*गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता को सत्य, प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाती हैं – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा* *उप मुख्यमंत्री ने सिख समाज…
Read more








