Ro no D15139/23

नगरपालिकाओं का आगामी आम निर्वाचन ईव्हीएम के माध्यम से होगा

आम नागरिकों को ईव्हीएम के संबंध में जागरूक करने आयोग ने दिए निर्देश
धमतरी । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिकाओं का आम निर्वाचन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के माध्यम से कराया जाना है। आयोग द्वारा सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) को परिपत्र जारी कर आम नागरिकों को ईव्हीएम के संबंध में जागरूक करने निर्देश दिए हैं। आम नागरिकों को ईव्हीएम के संबंध में जानकारी एवं जागरूकता के लिए आवश्यक कार्रवाई करने कहा गया है। आयोग ने कहा है कि प्रति वार्ड (शासकीय कार्यालय) में ईव्हीएम प्रदर्शन-जानकारी केन्द्र बनाया जाए एवं एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। प्रत्येक प्रदर्शन केन्द्र में मास्टर ट्रेनर्स की ड्यूटी लगाई जाए, जो ईव्हीएम के संचालन एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी आम नागरिकों को डिमोंस्ट्रेट करके बताएं एवं उनकी शंकाओं-जिज्ञासाओं का निराकरण करे।
आयोग ने कहा है कि नाम वापसी की तिथि से मतदान के दो दिवस पूर्व तक ईव्हीएम का प्रदर्शन किया जाए, जिसमें डमी मतपत्र प्रयोग किया जा सकता है। डमी मतपत्र में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या समान हो परंतु निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के नाम एवं प्रतीक डमी मतपत्र में मुद्रित नहीं होना चाहिए अर्थात् जिन वार्डों में दो या अधिक बैलेट यूनिट की आवश्यकता हो वहां पर दो या अधिक बैलेट यूनिट का प्रदर्शन हेतु उपयोग किया जाए। जिले में इलेक्शन रूल और ईव्हीएम डेमो से संबंधित मीडिया वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाए। कार्यालय कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसील, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं जिले के प्रोफेशनल एवं डिग्री कॉलेज में भी ईव्हीएम डेमोन्ट्रेशन यूनिट की स्थापना की जाए। साथ ही प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में भी ईव्हीएम के संबंध में आवश्यक प्रचार-प्रसार किया जाए।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात