Ro no D15139/23

नगर पालिका निर्वाचन हेतु भाजपा चुनाव कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

*भाजपा चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन जिला निर्वाचन प्रभारी लोकेश कावड़िया रहे मौजद*
कवर्धा – नगर पालिका निर्वाचन में अपनी जीत निश्चित करने अपनी गतिविधि तेज़ करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने शहर के मध्य चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ किया | स्थानीय महावीर स्वामी चौक में पुराने रूप जीवन हास्पिटल परिसर में भाजपा ने अपना चुनाव कार्यालय शुरू किया है | नगर पालिका नगर पंचायत जिला निर्वाचन प्रभारी लोकेश कावड़िया एवं जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी के करकमलो चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करवाया गया | इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सभी 27 वार्डो के पार्षद प्रत्याशी एवं शहर के सभी पदाधिकारी गण सैकड़ो के संख्या में मौजूद रहे | कार्यालय उपरात सभी प्रत्याशियों ने नगर के मुख्य मार्ग में ऋषभ देव चौक से गुरु नानक चौक तक नारों के गुज के साथ प्रचार प्रसार की शुरुवात की |
कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर निकाय चुनाव प्रभारी लोकेश कावड़िया ने कार्यकताओं एवं प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए कहा .शहर के मध्य चुनाव कार्यालय की शुरुवात होने पर सभी को बधाइयाँ , आज से हम चुनाव समर में उतर रहे है | उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कभी भी किसी चुनाव को हल्के में नहीं लेते और अपने परिश्रम से जीत कर आते है | केंद्र से लेकर राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है परिस्थिति अनुकूल है और 100% जीत सुनिश्चित है अध्यक्ष सहित सभी 27 पार्षद हमारे जीत के आने वाले है | हम विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाते है | केंद्र में मोदी जी की सरकार ने विगत 10 वर्षो में जो सकारात्मक कार्य कर देश को आगे ले जाने का कार्य किये है वही 1 वर्षो में श्री साय सरकार ने जो कार्य किये है हमारे कार्य करने की शैली और कमिट मेट को जनता अच्छे से जानती है | कवर्धा शहर के विकास के लिए तीसरी ईंजन बस लगने ही वाली है फिर फुल स्पीड से कवर्धा छत्तीसगढ़ के पटल पर अपना स्थान बना लेगा | उन्होंने कहा मोदी जी के विकास कार्यो को छत्तीसगढ़ सरकार के विकास कार्यो को जनता को बताना है | हमारे सभी प्रत्याशी योग्य और प्रतिभावान है सभी कवर्धा के विकास में परिश्रम की पराकाष्ठा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे |
वही जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने चूनाव कार्यालय खोले जाने की बधाई देते हुए कहा हमारा कमल का फुल ही हमारा प्रत्याशी है और भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए तैयार है | कांग्रेस के 5 वर्षो में नगर का विकास पूर्णत: बाधित हो गया था | भय ,भ्रस्टाचार और तानशाही के अलावा पिछली सरकार ने कवर्धा को कुछ नही दिया | हर एक व्यक्ति को पता है पिछली नगर पालिका सरकार में बैठा जनप्रतिनिधि के व्यवहार और अकर्मण्यता को , कैसे कांग्रेस के जनप्रतिनिधि इस्तीफा देकर धुल धूसरित सडक और मुलभुत सुविधा से वंचित कर नगर पालिका को बीच में छोड़कर भाग गए थे | जनता उनसे हिसाब लेने तैयार बैठी है हमे एक एक व्यक्ति तक पहुचकर जनसंपर्क करने की जरूरत है | कवर्धा भारतीय जनता पार्टी का परचम नगर पालिका में लहराने ही वाला है |
उक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ,नगर पालिका के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मनहरण कौशिक ,रुपेश जैन ,मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा ,कपिल चंद्रवंशी ,डॉ अतुल देव वर्मा ,बलबीर खनुजा ,संजय देसाई ,सुशिल तिवारी ,अश्वनी देवागन ,मंजीत बैरागी ,राजा टाटिया ,श्रीकांत उपाध्याय ,मनोज शर्मा ,प्रतीक ,सचिन गुप्ता ,सौरभ सिंग ,भूपेन्द्र ,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे |

  • Related Posts

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में महिला मोर्चा पंडरिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

    *होली मिलन समारोह में पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग महिला मोर्चा ने उत्साह और उल्लास के साथ खेली होली* रंगों के पावन उत्सव होली के अवसर पर 2 मार्च को…

    Read more

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गो-वंश संरक्षण एवं संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों के विषय में उठाया प्रश्न

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश में गो-वंश संरक्षण व संवर्धन एवं सांस्कृतिक आयोजनों के सन्दर्भ में विधानसभा में मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख