Ro no D15139/23

मध्यप्रदेश, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट के लिए है बेस्ट डेस्टिेनेशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान यात्रा के तीसरे दिन कोबे शहर के इंडिया क्लब में उद्योगपतियों से मिलकर मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट का बेस्ट डेस्टिनेशन बन गया है। यहां विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं और निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में हीरे और सोने की प्रचुरता के साथ ही समृद्ध वन्यजीव, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत मेल है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हो रही क्षेत्रीय कॉन्क्लेव की सफलता के बाद ग्लोबल, इन्वेस्टर्स समिट ने दुनिया के शीर्ष निवेशकों को मध्यप्रदेश की ओर आकर्षित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जापानी व्यवसायियों की मध्यप्रदेश में विशेष रूचि है, जो औद्योगिक सहयोग और आर्थिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश के साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोबे में उद्योगपति श्री भवन झावेरी और श्री सागर रोहेरा को चंदेरी पेंटिंग्स भेंट की।

  • Related Posts

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

        डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में सक्रिय एक स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार, कवि, साहित्यकार एवं सामाजिक विचारक हैं। विगत दो दशकों से…

    Read more

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    Cyber Crime News: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) में साइबर क्राइम के मामलों में अचानक तेजी आ गयी है. पहले औसतन हर महीने 8 केस दर्ज होते थे. सितंबर के…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु