Ro no D15139/23

जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए 104 अभ्यर्थियों ने लिए नाम निर्देशन पत्र

अब तक 76 अभ्यर्थियों ने जमा किए नाम निर्देशन पत्र
क्षेत्र क्रमांक 4 करतला में सर्वाधिक अभ्यर्थी मैदान में

कोरबा 01 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया कोरबा जिले में चल रही है। जिला पंचायत सदस्य पद हेतु 27 जनवरी 2025 से नाम निर्देशन पत्रों का वितरण प्रारंभ हो चुका है। जिला पंचायत कार्यालय से अब तक कुल 104 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए हैं, जिसमें से 76 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र भरकर जमा कर दिए हैं।
इस बार क्षेत्र क्रमांक 4 करतला (अनारक्षित) में सर्वाधिक 18 नाम निर्देशन पत्र क्रय किए गए हैं और इनमें से 15 नाम निर्देशन पत्र जमा हो चुके हैं। चुनावी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन भी सक्रिय रूप से निगरानी कर रहा है।
जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि सभी प्रत्याशी बिना किसी बाधा के अपने नामांकन जमा कर सकें। नामांकन पत्र लेने और जमा करने के लिए 25 से ज्यादा कर्मचारी संलग्न किए गए हैं। कोरबा जिला कुल 12 निर्वाचन क्षेत्रों में विभाजित है, और प्रत्येक क्षेत्र से एक सदस्य का चयन किया जाएगा। जिला पंचायत में कुल 12 सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है।
सीईओ जिला पंचायत एवं पंचायत चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन सुविधा के दृष्टिगत निर्वाचन क्रमांक 1 से 6 के लिए श्री अनुपम तिवारी (अपर कलेक्टर) और क्रमांक 7 से 12 के लिए सुश्री जुली तिर्की (उप संचालक पंचायत) को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री नाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम और पंचायत निर्वाचन नियमों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 3 फरवरी 2025 तक जारी रहेगी
जिला पंचायत सदस्य पद हेतु  नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति की तिथि 27 जनवरी से 3 फरवरी 2025 तक, नाम निर्देशन पत्र की जांच, संवीक्षा की तिथिः 4 फरवरी, नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 फरवरी, और प्रतीक आबंटन की तिथिः 6 फरवरी 2025 है।

  • Related Posts

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से दिया स्वास्थ्य का संदेश

    कोरबा, 30 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने 28 सितंबर को करतला विकासखंड के ग्राम बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। परियोजना…

    Read more

    मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

    कोरबा 30 सितंबर 2026/मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोरबा जिले के अधिकारियों का बैठक सम्पन्न हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा,…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग