Ro no D15139/23

राजनीतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम का रेंडमाइजेशन सम्पन्न

अम्बिकापुर 05 फरवरी 2025/ जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में बुधवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम के रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए प्रथम रेंडमाइजेशन में 198 मशीनें नगर पालिका निगम अम्बिकापुर, 21 मशीनें नगर पंचायत लखनपुर एवं 21 मशीनें नगर पंचायत सीतापुर हेतु निकायवार आबंटित किया गया। इसके पश्चात द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान मशीनों को मतदान केन्द्रवार आबंटित किया गया। आबंटित मशीनों में से नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के 198 मशीनों में से 143 मतदान केंद्र हेतु एवं 55 मशीनें आरक्षित रखीं गई हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत लखनपुर में 21 मशीनों में से 15 मतदान केंद्र एवं 6 आरक्षित रखीं गई हैं तथा नगर पंचायत सीतापुर में 21 मशीनों में से 15 मतदान केंद्र एवं 6 आरक्षित रखीं गई हैं। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक द्वारा कलेक्टरेट परिसर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया।
  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) पक्के आशियाने से संवर रही जिंदगी, अम्बिकापुर में 5,194 परिवारों के सपनों को मिला नया आधार

    प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से जरूरतमंद परिवारों को मिल रही सुरक्षित छत, किराये और कच्चे मकानों की परेशानियों से राहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आवास संकल्प को मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) पीएम जनमन से कलऊ राम पहाड़ी कोरवा को मिला पक्का आशियाना, जीवन में आया सुखद बदलाव

      कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, घर तक सड़क, बिजली और पेयजल सुविधा पहुंचने से बदली जीवनशैली पीढ़ियों से आवागमन की कठिनाइयां झेल रहे परिवार को मिली राहत,…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर