Ro no D15139/23

जनता की अपेक्षा की कसौटी पर खड़ा उतरना ही हमारा लक्ष्य : राज्य मंत्री गौर

गोविंदपुरा क्षेत्र के वार्ड 52 में एक करोड़ 20 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन
भोपाल । पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि जनता की अपेक्षा की कसौटी पर खड़ा उतरना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने यह बात शुक्रवार को मिसरोद के वार्ड 52 में एक करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन के अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि मिसरोद मंडल की शीतल हाइट्स में पहले भी सड़क निर्माण के कार्य हो चुके हैं। अब जनता की मांग पर 19 लाख की लागत से डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। कॉलोनी वासियों की जो भी अपेक्षा होगी, उसे हम पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस क्षेत्र की सीवेज लाइन को भी अमृत योजना फेस टू से जोड़ा जाएगा। वार्ड 52 में मिसरोद ग्राम के पीछे शीतल हाइट्स में 19 लाख रुपए की लागत से सड़क के डामरीकरण के कार्य का भूमि-पूजन किया।
राज्य मंत्री गौर ने रघुनाथ नगर में 12 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण के कार्य का भूमि-पूजन और रोहित नगर फेस टू में 60 लाख की लागत से बनने वाली फोरलेन सीसी सड़क के निर्माण का भूमि-पूजन भी किया। रोहित नगर फेस- 2 में 8 लाख और 21 लाख रुपए की लागत से बनने वाली दो सीसी सड़क के निर्माण कार्यों का भी भूमि-पूजन किया। इस दौरान वार्ड की पार्षद श्रीमती शीला पाटीदार, मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ठाकुर, जितेन्द्र शुक्ला, प्रताप वारे, श्रीमती अर्चना परमार, रामबाबू पाटीदार, जन-प्रतिनिधि एवं रहवासी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज और बेहतर कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि की जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    कृषि को केवल जीविकोपार्जन का साधन न मानकर इसे किसानों के लिए लाभ का व्यवसाय बनाया जाए कृषि क्षेत्र आने वाले समय में प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ और…

    Read more

    जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई की जाए सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर व्यक्त किया शोक कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, असामाजिक तत्वों पर हो कठोर कार्रवाई पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर