Ro no D15139/23

मतदान सामग्री स्ट्रांग रूम में सील, 15 फरवरी को मतगणना

अम्बिकापुर 12 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतदान दलों की सकुशल वापसी हुई। मतदान दल नगर निगम अंबिकापुर, नगर पंचायत लखनपुर और सीतापुर नगर पंचायत में अपने-अपने क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में मतदान सामग्री जमा कर सुरक्षित स्ट्रांग रूम को विधिवत सील कर दिया गया है।

इस दौरान अभ्यार्थियों के प्रतिनिधि एवं सामान्य प्रेक्षक डॉ. संतोष कुमार देवांगन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील कुमार नायक, नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप, एसडीएम फागेश सिन्हा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी मतदान दलों को  शांतिपूर्ण मतदान के लिए बधाई दी। इसके साथ ही  स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
निर्वाचन में जिले के नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के 48 वार्डों में कुल 1,21454 मतदाताओं में 76,764 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 38,471 पुरुष, 38,287 महिला और 6 तृतीय लिंग के मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं, नगर पंचायत लखनपुर के 15 वार्डों में कुल 5692 मतदाताओं में 4,713 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 2,276 पुरुष और 2,437 महिला मतदाता शामिल रहे। नगर पंचायत सीतापुर के 15 वार्डों में कुल 6589 मतदाताओं में 5,373 मतदाताओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाई, जिसमें 2,639 पुरुष और 2,734 महिला मतदाताओं ने अपने  मताधिकार का प्रयोग किया।
इस तरह नगर पालिका निगम अम्बिकापुर में 63.20 प्रतिशत, नगर पंचायत लखनपुर में 82.80 प्रतिशत और नगर पंचायत सीतापुर में 81.54 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल मिलाकर जिले के तीनों नगरीय निकायों में 64.94 प्रतिशत मतदान हुआ।
गौरतलब है कि नगरीय निकायों के लिए मतगणना 15 फरवरी को सुबह 8ः00 बजे से शुरू होगी, जिसमें नगर निगम के महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के बीच हार-जीत का फैसला होगा।

  • Related Posts

    नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी 05 मई को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा

    अम्बिकापुर 12 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी आम एवं उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षित किए जाने हेतु कार्यक्रम…

    Read more

    घायल हाथी का कराया गया त्वरित उपचार

     जशपुरनगर 12 मार्च 2026/ वनमण्डल जशपुर के द्वारा घायल हाथी का त्वरित उपचार कराया गया है। हाथी अब सुरक्षित है और वह धरमजायगढ़ वनमण्डल की ओर चला गया है। वन विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम