Ro no D15139/23

राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 27 फरवरी से 13 मार्च तक

– डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव विकासखंड में फाइलेरिया से बचाव के लिए कराया जाएगा सामूहिक दवा का सेवन
– कलेक्टर ने नागरिकों से घर के सदस्यों एवं पड़ोसियों को फाइलेरिया की दवा खाने के लिए प्रेरित करने की अपील
राजनांदगांव 14 फरवरी 2025। राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव विकासखंड में फाइलेरिया से बचाव के लिए सामूहिक दवा का सेवन कराया जाएगा। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिले के नागरिकों से घर के सदस्यों एवं पड़ोसियों को फाइलेरिया की दवा खाने के लिए प्रेरित करने की अपील की है। उन्होंने दवा खाने से मना करने वाले परिवारों को समझाने में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की सहायता करने कहा है। फाईलेरिया (हाथी पांव) जैसे गंभीर बीमारी से बचाव के लिए (2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती माताओं एवं गंभीर बीमार व्यक्ति को छोड़कर) फाईलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है, जिसे हाथी पांव के नाम से भी जाना जाता है। फाईलेरिया रोग के नियंत्रण के लिए जिले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव विकासखंड में फाइलेरिया से बचाव के लिए सामूहिक दवा का सेवन कराया जाएगा। जिसके तहत 27 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक संस्थाओं में बूथ लगाकर लाभार्थियों को दवा सेवन कराया जाएगा। 3 से 10 मार्च 2025 तक ड्रग एडमीनीस्टट्रर द्वारा सामुदाय स्तर पर गृह भेंट कर दवा सेवन कराया जाएगा। 11 से 13 मार्च 2025 तक छूटे हुए लाभार्थियों को मॉप-अप राउंड के तहत दवा का सेवन कराया जाएगा। 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक सभी स्वास्थ्य संस्थानों में  एमडीए कार्नर में लाभार्थियों को दवा सेवन कराया जाएगा।
हाथीपाव (फाइलेरिया) रोग संक्रिमित मच्छरों के काटने से होता है। फाइलेरिया रोग का कोई इलाज नहीं है, बचाव ही इलाज है। इस रोग से बचाव के लिए नि:शुल्क फाईलेरिया की दवा दी जा रही है। जिसके सेवन से फाईलेरिया रोग से बचा जा सकता है। सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान शत-प्रतिशत फाइलेरिया की दवा का सेवन कर हाथी पाव से बचा जा सकता है। यह दवा अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर बनी है, जो पूरी तरह से सुरक्षित है। ये दवा खाली पेट नहीं खानी है, ये दवा सभी को खानी चाहिए चाहिए एवं उन्हें फाइलेरिया के लक्षण हो या ना हो जिससे भविष्य में फाईलेरिया रोग से बचा जा सकता है एवं शहर में पनप रहे परजीवी का नाश हो सके और सभी लोग फाईलेरिया के भय से निजात पा सके। दवा जब अपना कार्य शुरू करती है, तो कुछ देर के लिए जी मितलाना सरदर्द या चक्कर आना जैसी प्रतिक्रिया सवाभाविक है, जो कुछ ही देर में स्वत समाप्त हो जाती है। यह दवा के सकारात्कम प्रभाव है एवं परजीवी के मरने के शुभ संकेत है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर की तैयारी की समीक्षा की

    राजनांदगांव 30 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर की…

    Read more

    अग्निवीर भर्ती ऑनलाईन लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण

      राजनांदगांव 30 अप्रैल 2026। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत आवेदकों को ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) के लिए परीक्षा पूर्व नि:शुल्क…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की