Ro no D15139/23

रैली और श्रमदान के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

राजनांदगांव 30 अक्टूबर 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक विशेष स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता माह मनाया गया। स्वच्छता माह अंतर्गत जिला कार्यालय सहित जिले की समस्त परियोजनाओं एवं संबंधित संस्थाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला सशक्तिकरण केंद्र, पालना केंद्र, महिला हेल्पलाइन 181, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन सहित विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थाओं में व्यापक साफ-सफाई की गई। कार्यालय परिसरों, आंगन, पुरानी फाइलों एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सफाई के साथ ई-कचरे और अनुपयोगी सामग्री को अलग किया गया।

शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वच्छता जागरूकता के लिए रैली, नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनके माध्यम से शिविरार्थियों एवं आम नागरिकों को महाविद्यालय, शिविर स्थल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। इसी क्रम में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र हब, बाल संरक्षण इकाई, चाईल्ड हेल्प लाईन सेंटर, सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति, परियोजना कार्यालयों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में स्वच्छता की शपथ लेकर प्रत्येक वर्ष 100 घंटे अर्थात् सप्ताह में 2 घंटे श्रमदान करने तथा कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया। इस स्वच्छता माह अंतर्गत दर्जनभर से अधिक कार्यालयों में अभियान चलाया गया। जिसमें 200 से अधिक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र शामिल हुए। अभियान के माध्यम से विभाग ने स्वच्छता को केवल औपचारिक गतिविधि न मानकर दैनिक जीवन की आदतू बनाने और सामूहिक सहभागिता से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण निर्मित करने का संदेश दिया।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार ) चिरायु शिविर में 60 बच्चों की हुई ईको जांच, 23 बच्चों को रायपुर में मिलेगा निःशुल्क उपचार

      जन्मजात हृदय रोग एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श अम्बिकापुर 30 अक्टूबर 2026/  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

    रायपुर, 30 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

    Read more

    NATIONAL

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी