Ro no D15139/23

नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना प्रशिक्षण आयोजित’ 15 फरवरी को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना

अम्बिकापुर 14 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत मतगणना प्रशिक्षण जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें सामान्य  प्रेक्षक डॉ. संतोष कुमार देवांगन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक डॉ. राजकमल मिश्रा ने मतगणना प्रक्रिया से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतगणना निर्वाचन प्रक्रिया का सबसे संवेदनशील चरण है, इसलिए इसे अत्यंत गंभीरता से लिया जाना चाहिए। मतगणना स्थल पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रवेश दिया जाएगा और मोबाइल फोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
प्रशिक्षण में बताया गया कि मतगणना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की गणना की जाएगी और प्रत्येक मतपत्र की संवीक्षा की जाएगी। अविधिमान्य मतों को अलग किया जाएगा, जबकि विधिमान्य मतों की अभ्यर्थीवार गणना की जाएगी। गणना परिणाम प्रारूप 20 और 21-क में दर्ज किए जाएंगे।
मशीन से मतगणना के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र की मशीनों की अलग-अलग जांच की जाएगी और परिणामों को प्रारूप 18-क में दर्ज किया जाएगा। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रारूप 22-क में सारणी तैयार की जाएगी और अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा पुनर्गणना की मांग की जाती है, तो रिटर्निंग अधिकारी इस पर विचार करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर पुनर्गणना की जाएगी।
गौरतलब है कि 15 फरवरी 2025 को प्रातः 09ः00 बजे से नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के महापौर एवं समस्त 48 वार्डों के पार्षदों के मतगणना का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। मतगणना हेतु पॉलिटेक्निक कॉलेज में 03 मतगणना कक्ष स्थापित किये गये हैं, जिनमें मतदान केंन्द्रवार मतगणना की जायेगी। इसी तरह नगर पंचायत लखनपुर एवं नगर पंचायत सीतापुर में भी निर्धारित समय प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगी।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) पक्के आशियाने से संवर रही जिंदगी, अम्बिकापुर में 5,194 परिवारों के सपनों को मिला नया आधार

    प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से जरूरतमंद परिवारों को मिल रही सुरक्षित छत, किराये और कच्चे मकानों की परेशानियों से राहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आवास संकल्प को मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) पीएम जनमन से कलऊ राम पहाड़ी कोरवा को मिला पक्का आशियाना, जीवन में आया सुखद बदलाव

      कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, घर तक सड़क, बिजली और पेयजल सुविधा पहुंचने से बदली जीवनशैली पीढ़ियों से आवागमन की कठिनाइयां झेल रहे परिवार को मिली राहत,…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर