Ro no D15139/23

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के पहले चरण में जिले में हुआ 81.47 प्रतिशत मतदान

जनपद पंचायत कांकेर, चारामा व नरहरपुर में मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न
पुरूषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की भागीदारी अधिक रही
कांकेर । त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के तहत प्रथम चरण का मतदान जिले के कांकेर, चारामा एवं नरहरपुर जनपद पंचायतों में कुल 81.47 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्ति के उपरांत जनपद पंचायत कांकेर में 83.25 प्रतिशत, चारामा में 81.43 प्रतिशत और नरहरपुर में 79.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इन विकासखण्डों में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
स्थानीय निर्वाचन शाखा से प्राप्त मतदान के अंतिम आंकड़े के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत कुल 237229 मतदाताओं में से 193282 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, इनमें 92931 पुरूष और 100351 महिला मतदाता शामिल थे। इस प्रकार पुरूष की अपेक्षा महिला मतदाताओं की भागीदारी अधिक रही। इसके अलावा जनपद पंचायत चारामा में 77583 मतदाता में से 63178 मतदाताओं ने वोट डाला, जिनमें 30447 पुरूष और 32731 महिला मतदाता शामिल हुईं। इसी प्रकार जनपद पंचायत नरहरपुर में कुल 83621 मतदाताओं में से 66814 मतदाताओं ने वोट किया, इनमें 32386 पुरूष और 34428 महिला मतदाता शामिल रहे। इस तरह जिले की तीनों जनपद पंचायतों में कुल 193282 (81.47 प्रतिशत) मतदाताओं ने जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य एवं सरपंच व पंच के चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इसके दूसरे चरण में आगामी गुरूवार 20 फरवरी को जिले के भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकांदल जनपद पचांयतों में ग्रामीण मतदाता मतदान करेंगे। इसके लिए कुल 215 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

  • Related Posts

    बिहार की 48 वर्षीय महिला की अम्बेडकर अस्पताल में सफल बाईपास सर्जरी

      मरीज के हृदय की तीनों प्रमुख नसों में था ब्लॉकेज, अत्यधिक अनियंत्रित ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के बाद की गई बीटिंग हार्ट कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी (CABG) आयुष्मान…

    Read more

    माता कौशल्या धाम के कॉटेज के संचालन के लिए तीन बार निविदा, न्यूनतम प्रस्ताव नहीं मिलने से हुई निरस्त

      पर्यटकों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने की लगातार पहल, अब लीज पर संचालन की प्रक्रिया प्रस्तावित रायपुर, 1 सितंबर 2026। माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार