Ro no D15139/23

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन का दूसरा चरण 20 फरवरी को

जिले के जनपद पंचायत सीतापुर एवं मैनपाट में होगा मतदान
कलेक्टर ने मैनपाट पहुंचकर मतदान पूर्व तैयारियों का जायजा लिया, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने दिए निर्देश
सामग्री वितरण एवं मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

अम्बिकापुर 18 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन अंतर्गत जिले में मतदान का दूसरा चरण जनपद पंचायत सीतापुर एवं मैनपाट में 20 फरवरी को होना है। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं,  सुबह 7 बजे जनपद मुख्यालय से मतदान दलों को सामग्री वितरण कर पोलिंग बूथ के लिए रवाना किया जाएगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर ने जनपद पंचायत मैनपाट के मतदान सामग्री वितरण स्थल एवं विभिन्न मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान दलों की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन व्यवस्था, मतदान केंद्र में पर्याप्त टेबल कुर्सी सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर समय पूर्व सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची और स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया।
गौरतलब है कि जनपद पंचायत मैनपाट क्षेत्र में दूसरे चरण में जिला पंचायत के लिए दो, जनपद के लिए 17, सरपंच के लिए 44 एवं 643 पंच के लिए पद हैं। मतदाताओं की संख्या 54396 है। जिसमें 27252 महिला, 27144 पुरुष मतदाता हैं।
इसी तरह जनपद पंचायत सीतापुर में जिला पंचायत के लिए दो, जनपद के लिए 15, सरपंच के लिए 42 पद हैं एवं पंच पद 676 हैं। जनपद क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या कुल 67322 है। जिसमें 34503 महिला, 32818 पुरुष, एवं 01 अन्य मतदाता हैं।
पंचायत निर्वाचन अंतर्गत दूसरे चरण के मतदान हेतु प्रातः 07 बजे से मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण कर पोलिंग बूथ के लिए रवाना किया जाएगा।

  • Related Posts

    कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन भी जारी रहा मुकाबले का रोमांच खिलाड़ियों ने जीत के लिए लगाया दम

    अम्बिकापुर 30 मार्च 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में आयोजित कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन भी मुकाबले का रोमांच जारी रहा। खिलाड़ियों ने एक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्सः संघर्षों की भट्ठी में तपकर सोना बने झारखंड के अंजित मुंडा, कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल भारतीय सेना में ’अग्निवीर’ के रूप में दे रहे हैं सेवाएं

    अम्बिकापुर 30 मार्च 2026/  कहते हैं कि यदि इरादे फौलादी हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो अभाव भी सफलता की राह नहीं रोक सकते। झारखंड के रामगढ़ जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले