Ro no D15139/23

20 फरवरी को द्वितीय चरण का होगा मतदान सीतापुर एवं मैनपाट पंचायत चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरि झंडी दिखाकर बस को किया रवाना
मतदान प्रक्रिया प्रातः 07 से अपराह्न 3 बजे तक
 

अम्बिकापुर 19 फरवरी 2025/ त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के विकासखंड सीतापुर एवं मैनपाट में द्वितीय चरण का मतदान 20 फरवरी को प्रातः 07 बजे से 03 बजे तक संपन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले में द्वितीय चरण के अंतर्गत संपन्न होने वाले मतदान एवं मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, और शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां  पूरी कर ली गई है। मतदान एवं मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान सामग्री प्रदान करने के साथ मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु 267 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, वहीं 1335 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को शांतिपूर्ण मतदान कराने हेतु नियुक्त किया गया है। आज जनपद मुख्यालय सीतापुर एवं मैनपाट में मतदान सामग्री का वितरण किया गया। मतदान दलों ने मतदान सामग्री मिलान कर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।

अपर कलेक्टर ने मतदान दलों के बस को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक जनपद मुख्यालय मैनपाट पहुंचे जहां उन्होंने पंचायत चुनाव में लगे मतदान दलों से मतदान प्रक्रिया और मतदान सामग्री संबंधी जानकारी ली। उन्होंने मतदान सामग्री का मिलान कर चुके मतदान दलों को शुभकामनाएं देते हुए बस को हरि झंडी दिखाकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया।
गौरतलब है कि जनपद पंचायत मैनपाट क्षेत्र में दूसरे चरण में जिला पंचायत के लिए दो पद हैं, जिसमें क्षेत्र क्रमांक 13 से 8 अभियर्थी, क्षेत्र क्रमांक 14 से 4 अभियर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। जनपद सदस्य के 17 पदों के लिए 91 अभ्यर्थी, सरपंच के 44 पद के लिए 215 अभ्यर्थी , पंच के 643 पद हैं जिसमें 280 पंच निर्विरोध हैं। शेष 363 पंच पद के लिए 848 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। विकासखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 54396 है। जिसमें 27252 महिला, 27144 पुरुष मतदाता हैं। निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालन के लिए 19 बस, 4 छोटी गाड़ियों की व्यवस्था की गई है, शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के लिए सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
इसी तरह जनपद पंचायत सीतापुर में जिला पंचायत सदस्य के लिए दो पद हैं, जिसमें क्षेत्र क्रमांक 11 से 5 और 12 से 6 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। जनपद सदस्य के 15 पद के लिए 61अभ्यर्थी, सरपंच के 42 पद हैं जिसमें एक निर्विरोध सरपंच चुने गए हैं। शेष 41 पद के लिए 181 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पंच 676 पद हैं, जिसमें 334 निर्विरोध हैं , 2 पद रिक्त हैं। शेष 340 पद के लिए 771 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं। जनपद पंचायत क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या कुल 67322 है। जिसमें 34505 महिला, 32816 पुरुष, एवं 01 अन्य मतदाता हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालन के लिए 25 बस,04 मिनी बस और 4 छोटे वाहन की व्यवस्था की गई है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार )सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय नवीन संगीत महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

    अम्बिकापुर 06 अक्टूबर 2026/   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय नवीन संगीत महाविद्यालय, अंबिकापुर में “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात, अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए अब सप्ताह में दो दिन ट्रेन

    सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर द्वितीय साप्ताहिक ट्रेन को किया रवाना मंगलवार और गुरुवार को अम्बिकापुर से दिल्ली के लिए मिलेगी सीधी रेल सुविधा रेलवे स्टेशन…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया