Ro no D15139/23

पीसीसी अध्यक्ष के कामकाज पर पार्टी में रहते हुए सवाल उठाना सही नहीं-अकबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में चल रहे विवाद और आरोप प्रत्यारोप के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद राज्य में कांग्रेस का बड़ा पद है। प्रदेश अध्यक्ष के कामकाज को लेकर कांग्रेस में रहते हुए किसी के भी द्वारा सवाल उठाया जाना उचित नहीं है।
दरअसल यह बात श्री अकबर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के संबंध में पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के बयान के बाद उपजे विवाद को लेकर है। हालांकि श्री जुनेजा ने अपने बयान के बाद अगले दिन फिर सफाई दी है कि उनके बयान को तोड- मरोड़ कर पेश किया गया है। श्री अकबर ने इस संबंध में कहा है कि यदि सवाल करने वालों के अनुसार उनकी बातों को मीडिया में तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है तो अपनी बातों का खंडन करते हुए, सही बात रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी से कांग्रेस को नुकसान होता है।
ये है विवाद की जड़
पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज व उनके कामकाज को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने ये भी कहा था कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदला जाना चाहिए। जब तक यह नहीं किया जाएगा। वे राजीव भवन (प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय रायपुर) में प्रवेश नहीं करेंगे। उनके इस बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने श्री जुनेजा को नोटिस भेजा है और तीन दिनों में जवाब मांगा है। नोटिस जारी होने के बाद श्री जुनेजा अपने बयान से पलटे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो बात कही थी उसे मीडिया द्वारा तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। श्री जुनेजा ने निगम चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्होंने पार्षद की एक टिकट मांगा था, जो नहीं दिया गया। बाद में वही प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़कर जीता है।

  • Related Posts

    गंभीर तीव्र कुपोषण से सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंची याक्षी

    सामुदायिक प्रयासों, नियमित निगरानी और परिवार की सहभागिता से मिली सफलता*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। सामुदायिक स्तर पर कुपोषण प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बच्चों…

    Read more

    कलेक्टर ने खेल सामग्री खरीदी में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर सहायक संचालक खेल को किया निलंबित

    – विभागीय जांच की अनुशंसा*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर खेल सामग्री खरीदी में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार