Ro no D15139/23

उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन, 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को मिली सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी

अम्बिकापुर 25 फरवरी 2025/ महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा के मार्गदर्शन में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आई.टी.आई.), अंबिकापुर में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आई.टी.आई. के प्राचार्य श्री चंदेश्वर पैकरा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्री सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, उप संचालक रोजगार, सरगुजा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विवेक गुप्ता, उप संचालक ग्रामोद्योग तथा श्री अंकुर गुप्ता, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ¼PMEGP½    , प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना  ¼PMEGP½  , स्टार्ट-अप, स्टैंड-अप योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने आई.टी.आई. के छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षकों को इन योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
श्री सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, उप संचालक रोजगार ने स्वरोजगार एवं मूल्य संवर्धन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को अधिक से अधिक उद्यमिता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। श्री विवेक गुप्ता, उप संचालक ग्रामोद्योग ने उद्यमी बनने के गुण एवं उद्यमिता विकास पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान महाप्रबंधक श्री अंकुर गुप्ता एवं विभागीय अधिकारियों श्री पवन ओझा, प्रबंधक। श्री सूर्योदय कुमार साहू, सहायक प्रबंधक एवं श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, सहायक प्रबंधक ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।
इस कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं एवं 20 प्रशिक्षकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने शिविर को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में नई संभावनाओं की जानकारी मिली है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

  • Related Posts

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत* सुनील त्रिपाठी सहायक संचालक…

    Read more

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात