Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किया महेशपुर एवं देवगढ़ मंदिर का निरीक्षण, महाशिवरात्रि को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अम्बिकापुर 25 फरवरी 2025/ सरगुजा कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु जिले के प्राचीन एवं प्रसिद्ध महेशपुर और देवगढ़ मंदिरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

गौरतलब है कि आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व है, जिस पर हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचते हैं। इस भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने मंदिर प्रबंधन, पुलिस प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जलाभिषेक की कतारबद्ध व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, चिकित्सा सहायता और पार्किंग व्यवस्था का अवलोकन किया। वहीं उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, श्रद्धालु सुगमता से मंदिर परिसर पहुंचकर और बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना कर सकें। इस दौरान एसडीएम श्री बन सिंह नेताम, उदयपुर जनपद सीईओ श्री वेद प्रकाश गुप्ता सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    संभागायुक्त ने संयुक्त जिला कार्यालय का किया निरीक्षण

      विभिन्न शाखाओं में नस्तियों के संधारण एवं कार्यप्रणाली का लिया जायजा ई-ऑफिस प्रणाली का करें अनिवार्य उपयोग – संभागायुक्त अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/    सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री…

    Read more

    संभागायुक्त  दुग्गा ने केशवपुर में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का लिया जायजा

    सर्वे प्रक्रिया परख सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/   सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सूरजपुर जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा