Ro no D15139/23

कलेक्टर ने राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत फाइलेरिया की दवा खाकर सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

राजनांदगांव 28 फरवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम में स्वयं फाइलेरिया की दवा खाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव विकासखंड में 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती माताओं एवं गंभीर बीमार व्यक्ति को छोड़कर फाईलेरिया (हाथी पांव) जैसे गंभीर बीमारी से बचाव के लिए फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव विकासखंड के नागरिकों से घर के सदस्यों एवं पड़ोसियों को फाइलेरिया की दवा खाने के लिए प्रेरित करने की अपील की है। उन्होंने दवा खाने से मना करने वाले परिवारों को समझाने में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की सहायता करने कहा है। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियो, कर्मचारियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने फाईलेरिया रोग से बचाव हेतु फाईलेरिया की दवा खाई।
इस अवसर पर डोंगरगढ़ में नव निर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष श्री रमन डोंगरे, नव निर्वाचित सरपंच ग्राम पंचायात अछोली श्री नन्द कुमार साहू, श्री जसमीत सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ श्री मनोज मरकाम, तहसीलदार डोंगरगढ़  श्री मुकेश ठाकुर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बंशी लाल तुलावी, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी पी एक्का, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, जिला सलाहकार श्रीमती संगीता पाण्डेय एवं श्री राजेश गायकवाड, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक मुक्ता खूजूर, मलेरिया सुपरवाईजर श्रीमती स्वाति बक्शी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि फाईलेरिया मच्छरों के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है, जिसे सामान्यत: हाथी पांव के नाम से जाना जाता है। फाईलेरिया रोग के नियंत्रण के लिए जिले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शासन द्वारा इस रोग से बचाव के लिए नि:शुल्क फाइलेरिया की दवा दी जा रही है। राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 27 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक संस्थाओं में बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा। 3 से 10 मार्च 2025 तक ड्रग एडमीनीस्टेट्रर द्वारा समुदाय स्तर पर गृह भेंट कर दवा सेवन कराया जाएगा। 11 से 13 मार्च 2025 तक छूटे हुए लाभार्थियों को मॉप-अप राउंड अंतर्गत दवा का सेवन कराया जाएगा। 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक सभी स्वास्थ्य संस्थानों में एमडीए कार्नर में लाभार्थियों को दवा सेवन कराया जाएगा। दवा के सेवन से फाइलेरिया सम्बंधित शिकायत नहीं होगी। सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया की दवा का सेवन कर हाथी पाव बीमारी से बचा जा सकता है। यह दवा अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर बनी है तथा पूरी तरह से सुरक्षित है। फाइलेरिया की दवा खाली पेट नहीं खाना है। यह दवा 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती माताओं एवं गंभीर बीमार व्यक्ति को छोड़कर सभी को खाना चाहिए। जिससे भविष्य में फाईलेरिया रोग से बचा जा सकता है एवं शहर में पनप रहे परजीवी का नाश हो सके और सभी नागरिक फाईलेरिया के भय से निजात पा सके। दवा जब अपना कार्य शुरू करती है, तो कुछ देर के लिए जी मितलाना, सर दर्द या चक्कर आना जैसी प्रतिक्रिया स्वभाविक है, जो कुछ ही देर में स्वत: ही समाप्त हो जाता है। यह दवा का सकारात्कम प्रभाव है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 268 अभ्यर्थियों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र

    राजनांदगांव 13 सितम्बर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा 17 सितम्बर 2026 को पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़…

    Read more

    दिशा की बैठक 18 सितम्बर को

    राजनांदगांव 13 सितम्बर 2026। सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में 18 सितम्बर 2026 को अपरान्ह 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री