Ro no D15139/23

शक्ति को गति देने वाला बजट – धरमलाल कौशिक

*गरीब हितग्राहियों का आवास का सपना भी जल्द पूरा होने वाला है – धरमलाल कौशिक*

रायपुर।(मनीषा नगारची स्टेट ब्यूरो) पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने प्रदेश सरकार के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने वाला बजट है। जिसमें सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट ज्ञान (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) को समर्पित रहा और दूसरा बजट ज्ञान को गति देने वाला बजट है। इस बजट में गति (GATI) पर मुख्य फोकस किया गया है। GATI यानि गुड गवर्नेस, एक्सेलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास पर ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही पेट्रोल में की कीमत में 1 रुपए की कटौती की गई हैl

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के लिए 8 हजार 500 करोड़ रुपए का प्रावधान इस बजट में किया गया है। अब गरीब हितग्राहियों का आवास का सपना भी जल्द पूरा होने वाला है। वहीं छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावितों के लिए 15 हजार आवास बनाए जाएंगे। इसके साथ ही महिलाओं पर फोकस करते हुए महतारी वंदन योजना के लिए 5 हजार 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता डीए बढ़ाकर 53 प्रतिशत किया गया है। इसके साथ ही जमीन को दान करने, बटवारा एवं हक त्याग करने पर पंजीयन शुल्क 500 रुपए ही करने का प्रावधान बजट में किया गया है। पत्रकार सम्मान निधि की राशि को दोगुना किया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं यातायात के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए बजट में विशेष ध्यान रखा गया है। छत्तीसगढ़ में पेंशन फंड के लिए 456 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी को एक सर्वस्पर्शी बजट के लिए बधाई दी है।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात