Ro no D15139/23

विधानसभा में विकसित छत्तीसगढ़ वाला बजट हुआ पेश, बजट में रजत जयंती की दिखी झलक : डिप्टी सीएम अरुण साव

 

0 बजट 2025 से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी गति, गुड गवर्नेंस, एक्सलरेटिंग, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ से विजन 2047 के लक्ष्य को करेंगे प्राप्त : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

0 सांय-सांय विकास, अंतिम व्यक्ति की चिंता का प्रयास वाला बजट – डिप्टी सीएम अरुण साव*

0 छत्तीसगढ़ विजन 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने वाला बजट : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। (मनीषा नगारची स्टेट ब्यूरो)छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज विकसित छत्तीसगढ़ का बजट पेश हुआ। बजट में रजत जयंती की झलक साफ तौर पर दिखी। यह बात उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कही। उन्होंने कहा कि,वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी ने विधानसभा में गति (GATI) बजट पेश किया है। गति के G गुड गवर्नेंस, A एक्सलरेटिंग, T टेक्नोलॉजी और I इंडस्ट्रियल ग्रोथ से मुख्यमंत्री विष्णु देव जी के विकसित प्रदेश के लक्ष्य को हासिल करने में सहायक सिद्ध होगी। वहीं इस लक्ष्य को हासिल करने कुल 1 लाख 65 हजार 100 करोड़ का बजट पेश किया गया।

छत्तीसगढ़ इस वर्ष को रजत जयंती वर्ष मना रहा है। और छत्तीसगढ़ का निर्माण करने वाले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी है।

श्री साव ने कहा कि, बजट 2025 में हमारी सरकार ने किसानों की तरक्की के लिए कृषक उन्नति योजना में 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। गांवों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए पीएम आवास 8500 करोड़ रुपए बनेगा। वहीं मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के तहत 100 करोड़ रुपए दी है। जबकि मातृ शक्ति के लिए महतारी वंदन योजना में 5500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

लोक निर्माण विभाग के लिए 9500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन में 4500 करोड़ रुपए, न्यायिक प्रकिया को सरल और पारदर्शी बनाने का फैसला लिया गया है।मुख्यमंत्री नगरों उठान योजना शुरू की गई है, इसके लिए 500 करोड़ रुपए दिया गया है। मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप योजना शुरू किया गया है। इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में 6 नए फिजियोथैरेपी कॉलेज, 12 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। आईटीआई को अपग्रेड करने 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। नक्सल मुक्त करने 3200 बस्तर फाइटर की भर्ती की जाएगी। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।

हमारी सरकार ने बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने के लिए तीर्थ यात्रा योजना को फिर से शुरू किया है, जिसे पिछली सरकार ने रोक दिया था। इस बजट में यात्रा के लिए 15 करोड़ रखा गया है। वहीं हक त्याग, बंटवारा में किसानों का लाखों रूपये खर्च होते हैं। इसमें विवाद की स्थिति भी उत्पन्न होती थी, इसे रोकने के लिए इसका शुल्क मात्र 500 रुपए किया गया है।

  • Related Posts

    वन मंत्री केदार कश्यप कल कोरबा जिले के प्रवास पर

    *अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप कल 20 अगस्त को…

    Read more

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ