Ro no D15139/23

10वीं अंग्रेजी विषय का परीक्षा हुआ संपन्न, निरीक्षण दल द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया जा रहा निरीक्षण

कोरबा 05 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2025 के अंतर्गत 10वीं की परीक्षा प्रारम्भ हो गया है। जिले में  परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों पर नियंत्रण लगाने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न दलों का गठन कर परीक्षा  केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा  है। 05 मार्च 2025 को  हाई स्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा हेतु बच्चों की दर्ज संख्या  13,101 उपस्थित 12711 एवं अनुपस्थित बच्चों की संख्या 390 है। हाई स्कूल परीक्षा हेतु गठित  जिला स्तरीय निरीक्षण दल क्र. 1 द्वारा आदर्श बालको, सेजेस बालको,  शा.उ.मा.वि. बालको का, दल क्र. 2. द्वारा शा.उ.मा.वि. रजगामार, शा.उ.मा.वि. कोरकोमा, शा.उ.मा.वि. मदनपुर, शा.उ.मा.वि. कुदमुरा, सेजेस करतला ,शा.उ.मा.वि. नोनबिर्रा का, दल क्र. 3 द्वारा शा.उ.मा.वि. उरगा, शा.उ.मा.वि. सरगबुंदिया, शा.उ.मा.वि. कोथारी, शा.उ.मा.वि. फरसवानी, शा.उ.मा.वि. बरपाली का, दल क्र. 4 द्वारा निर्मला कोसाबाड़ी, सरस्वती सीतामणी, ज्योति मिशन, सेजेस एन.सी.डी.सी., सरस्वती बुधवारी, विद्युत गृह क्र. 1 का, दल क्र. 5 द्वारा सेजेस कुसमुंडा, शा.उ.मा.वि. भिलाई बाजार, शा.उ.मा.वि. हरदी बाजार, सेजेस हरदी बाजार, सेजेस उतरदा कुल 25 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित हुआ एवं एक भी नकल प्रकरण नहीं प्राप्त हुआ।
  • Related Posts

    पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

    बिजली बिल में कमी से मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में बढ़े कदम कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली…

    Read more

    ’सोलर हाईमास्ट से रोशन हुआ चोरभट्टी, दूरस्थ गांव में बढ़ी सुरक्षा और सुविधा’

    अंधेरी राहों से रोशन रास्तों तक, चोरभट्टी में सोलर हाईमास्ट से बदली रात की तस्वीर’ केरबा 04 अक्टूबर 2026/ “पहले शाम ढलते ही घर से बाहर निकलने से पहले रास्ते…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी