Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने डीएलसीसी की बैठक ली, बैठक में अनुपस्थित बैंकों पर जताई नाराज़गी

कृषि और शिक्षा से जुड़े ऋण प्रकरणों को प्राथमिकता से करें समाधान: कलेक्टर डॉ सिंह

रायपुर 07 मार्च 2025। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं परामर्शदात्री समिति कि विशेष 192वीं बैठक दिसंबर तिमाही (डीएलसीसी) की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि सभी बैंक कृषि और शिक्षा से जुड़े ऋण प्रकरणों को प्राथमिकता से लें। यदि किसी भी बैंक में ऋण से जुड़े प्रकरण आते है तो लंबित ना रखें। कम से कम औपचारिकता करते हुए प्रक्रियाओं को जल्दी पूर्ण करें और हितग्राहियों को जल्द ऋण प्रदान करें। कलेक्टर ने बैठक में बैंकों के प्रतिनिधियों के अनुपस्थित रहने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने उक्त बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधन को कड़ा चेतावनी पत्र लिखने के निर्देश एलडीएम को दिए। साथ ही इसकी प्रतिलिपि रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया को अग्रिम कार्रवाई के लिए देने को कहा।

कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि एनआरएलएम और एनयूएलएम से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि इनसे जुड़े ऋण प्रकरणों का संवेदनशीलता के साथ विचार करें और उनकी प्रक्रियाओं को जल्द पूर्ण करें। बैठक में एलडीएम श्री सिराज हाईत ने जानकारी दी कि एनआरएलएम ने अपना शत प्रतिशत और एनयूएलएम ने 98 प्रतिशत पीएम स्वानिधि योजना में 92 प्रतिशत लक्ष्य अर्जित किया गया। साथ ही उन्होंने 2024-25 में प्राथमिकता लोन के टारगेट दिसंबर तिमाही तक 87 प्रतिशत अर्जित कर लिया है। इस पर डॉ सिंह ने सराहना करते हुए कहा कि सारे बैंक भविष्य में भी ऐसे जुड़े प्रकरणों का गंभीरता से समाधान करें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    *बस्तर के अंदरूनी गांवों में बस की नियमित आवाजाही ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक पहुंच को नई दिशा दी*   **डॉ. दानेश्वरी संभाकर, उप संचालक*   रायपुर, 3…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना का सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर विशेष

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से कोंडागांव जिले के 121 अंदरूनी गांवों को मिल रही नियमित परिवहन सुविधा   *9 बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी