Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन

महिलाओं को हितग्राही मूलक योजनाओं की दी गई जानकारी

अम्बिकापुर 08 मार्च 2025/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में अंबिकापुर के पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित महापौर नगर निगम अंबिकापुर श्रीमती मंजूषा भगत एवं नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं के संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता करने के साथ-साथ, महिलाओं के समानता का अधिकार, घरेलू हिंसा का विरोध और महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। जैसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, शक्ति सदन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महिला हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा। स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर निगम अंबिकापुर की सभी महिला नवनिर्वाचित पार्षदों, समाज सेवा, कला, शिक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत की महिला सदस्य, नगर निगम अंबिकापुर की महिला पार्षद, महिला मोर्चा के सदस्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सरगुजा के भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में अंतरित की 3.15 करोड़ से अधिक की राशि जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के 3,158 हितग्राही हुए लाभान्वित ’दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ से श्रमिकों को मिला आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   प्रदेश के भूमिहीन कृषि मजदूरों के आर्थिक सशक्तीकरण और सर्वांगीण विकास की दिशा में आज मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार से आयोजित राज्य…

    Read more

    कलेक्टर ने मां महामाया एयरपोर्ट का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 30 मार्च से शुरू होगी दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा

     अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   उत्तर छत्तीसगढ़ की एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 30 मार्च से अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने