Ro no D15139/23

जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न अम्बिकापुर से विक्रम सोन पाकर, उदयपुर से ओम प्रकाश सिंह, मैनपाट से संतोषी पैकरा बनीं अध्यक्ष

उपाध्यक्ष में अम्बिकापुर से सतीश कुमार यादव, उदयपुर से सिद्धार्थ कुमार सिंह देव, मैनपाट से अनिल सिंह हुए निर्वाचित

अम्बिकापुर 08 मार्च 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के तहत जनपद  पंचायत अम्बिकापुर, उदयपुर और मैनपाट, में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु आज जनपद मुख्यालय में निर्वाचन प्रक्रिया  शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। जिसमें सभी नवनिर्वाचित सदस्य शामिल हुए।
जनपद पंचायत अम्बिकापुर में पीठासीन एवं सह पीठासीन अधिकारी ने निर्वाचन में शामिल सभी जनपद सदस्यों की सहमति से चुनाव प्रक्रिया समय अनुसार प्रारंभ की। जनपद पंचायत अम्बिकापुर से अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल कर दावेदारी पेश किए जिसमें राम शरण सिंह को 12 मत और विक्रम सोन पाकर 13 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। वही उपाध्यक्ष के लिए दो अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया जिसमें विजय व्यापारी को 09 मत और सतीश कुमार यादव 16 मत पाकर उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए।
जनपद पंचायत उदयपुर में अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थी ने अपनी दावेदारी पेश की। जिसमें श्री मुन्ना सिंह को 05 मत और ओम प्रकाश सिंह  08 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। वहीं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के लिए दो अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया जिसमें श्रीमती शकुन्तला को 05 मत और सिद्धार्थ कुमार सिंह देव 08 मत पाकर उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

इसी प्रकार जनपद पंचायत मैनपाट में अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने अपनी दावेदारी पेश की जिसमें श्रीमती सुशिला खेस को 08 मत और श्रीमती संतोषी पैकरा 09 मत पाकर अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित हुईं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध श्री अनिल सिंह निर्वाचित हुए।

  • Related Posts

    नीट (यूजी) 2026 प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न

    जिले में बनाए गए 13 परीक्षा केंद्रों में 4,528 अभ्यर्थी रहे उपस्थित   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 का आयोजन जिले में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित…

    Read more

    “सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन, कैडेट्स एवं स्टाफ ने किया सामूहिक योगाभ्यास”

    अम्बिकापुर 21 जून 2026/ सैनिक स्कूल अंबिकापुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार प्रातः 6ः00 बजे विद्यालय परिसर स्थित विक्रम बत्रा ब्लॉक के समक्ष सामूहिक योग सत्र…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा