Ro no D15139/23

केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थी सीखेंगे चित्रकारी की बारीकियां

प्रयोगशाला सामग्री मिलेगी, पानी की समस्या का भी होगा समुचित समाधान
कलेक्टर मिश्रा ने अपने निरीक्षण के दौरान दिया आश्वासन
धमतरी । कुरूद के पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थी आर्ट (चित्रकारी) की बारीकियां सीखेंगे। इसके लिए विद्यालय में चित्रकला की कक्षाएं लगाई जाएंगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को प्रयोगशाला सामग्रियां भी पर्याप्त मात्रा में मिलेंगी। कलेक्टर एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कुरूद के केन्द्रीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में दर्ज विद्यार्थियों, पढ़ने-पढ़ाने के लिए उपलब्ध कमरों सहित अन्य सुविधाओं के बारे में उपस्थित प्राचार्य से जानकारी ली। कलेक्टर ने विद्यालय भवन का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कुरूद के एसडीएम श्री नभ कुमार कोसले भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने बच्चों को फाईन आर्ट की कला सिखाने के लिए जरूरी इंतजाम, शिक्षक आदि की व्यवस्था करने के निर्देश प्राचार्य को दिए। उन्होंने चित्रकारी की कक्षाएं शुरू करने के लिए जरूरी सामग्री आदि समय पर उपलब्ध कराने का आश्वासन प्रबंधन को दिया।
अपने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रयोगशालाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्राचार्य की मांग पर प्रयोगशाला सामग्रियों के लिए मांगपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विद्यालय की प्राचार्य ने विद्यालय भवन में पार्किंग की व्यवस्था और डोम निर्माण की भी मांग रखी। कलेक्टर ने इसके लिए विधिवत् प्रस्ताव तैयार कर प्राक्कलन भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने विद्यालय में पानी की समस्या बताए जाने पर उसके निराकरण के लिए तत्काल योजना बनाने को भी कहा। कलेक्टर ने अपने निरीक्षण के दौरान चल रही परीक्षाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को शांति एवं अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश प्राचार्य को दिए। कलेक्टर ने विद्यालय में अध्ययनरत 6 वर्ष की आयु पूरी कर चुके विद्यार्थियों के आधार कार्ड अपडेशन के लिए शिविर लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी

    एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू 50 लाख रुपए की सीएसआर राशि से हटेगी जलकुंभी जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात